आज का राशिफल 13 जनवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 13 Jan, 2026 07:20 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कुछ विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं, जिससे

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कुछ विपरीत परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं, जिससे शुरुआत में थोड़ी परेशानी या मानसिक दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपकी समझदारी, अनुभव और व्यावहारिक सोच आपको इन हालात से बाहर निकालने में पूरी तरह सक्षम बनाएगी।
उपाय- तांबे के बर्तन में पानी पीएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले उसकी स्पष्ट योजना और रूपरेखा तैयार करना अत्यंत आवश्यक रहेगा। बिना तैयारी किए गए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जबकि सुविचारित कदम आपको समय और ऊर्जा दोनों की बचत कराएंगे।
उपाय- रात में चांद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपके निजी संपर्क और जान-पहचान बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे। इनके माध्यम से लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी और कई उलझी हुई स्थितियां स्वतः ही सुलझती चली जाएंगी।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे व्यक्तियों को आज पेपरवर्क और दस्तावेज़ी प्रक्रियाओं में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अधूरी जानकारी आगे चलकर रुकावट पैदा कर सकती है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन खुशी और आराम से भरा रहेगा। घर में आज आप सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद लेंगे। अच्छी धन प्राप्ति से मन संतुष्ट रहेगा। शाम को परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने और उन पर खर्च करने का योग है।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। आपसी समझ और सहयोग से घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मानसिक सुकून का अनुभव होगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यवसायिक कामों में सुस्ती महसूस हो सकती है। फिर भी आपके प्रयास स्थिति को नियंत्रण में रखेंगे। आमदनी के साधन पहले जैसे रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज संयम और सूझबूझ जरूरी है। क्रोध करने से स्थिति बिगड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बढ़ती सर्दी आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। तीखे मसालेदार भोजन से दूरी बनाए रखें।
उपाय- काली चीटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी भी क्षेत्र में जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय आज भविष्य में नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र पर अधिकारी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की आशंका है, बेहतर होगा कि अपने काम तक ही सीमित रहें और सीमित बात करें।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!