Edited By Sarita Thapa,Updated: 15 Jun, 2025 08:17 AM

अयोध्या (एजैंसी): भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या की सुरक्षा-व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए एक हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (एजैंसी): भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या की सुरक्षा-व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए एक हज़ार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या नगर निगम ने सरकार की ‘स्मार्ट सिटी' पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी ‘मास्टर प्लान' तैयार किया है, जिसके अंतर्गत ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी)' स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 56 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या और फैजाबाद में 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। राज्य सरकार के नियोजन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
पुलिस विभाग के सहयोग से अयोध्या के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर ये कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार की इस पहल के तहत सिविल लाइन्स में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। यह नियंत्रण कक्ष न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जलभराव, खराब ‘स्ट्रीट लाइट्स' और पेयजल संकट की त्वरित निगरानी और समाधान में भी सहायक होगा। अयोध्या में पहले से ही ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत 1300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय में ‘आईटीएमएस' से जोड़ा जा चुका है।