Balaram jayanti: जानें, कैसे हुआ श्री कृष्ण के दाऊ बलराम जी का प्राकट्य

Edited By Updated: 05 Sep, 2023 07:21 AM

balaram ji

महान वैष्णव आचार्य श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर जी बताते हैं कि श्रीबलराम जी तो नित्य मां रोहिणी के ही पुत्र हैं। उन्होंने देवकी के गर्भ में प्रवेश किया क्योंकि वे भगवान की सारी सेवाएं करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Balaram jayanti 2023: महान वैष्णव आचार्य श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर जी बताते हैं कि श्रीबलराम जी तो नित्य मां रोहिणी के ही पुत्र हैं। उन्होंने देवकी के गर्भ में प्रवेश किया क्योंकि वे भगवान की सारी सेवाएं करते हैं। अतः भगवान के आने से पहले वहां शय्या, आसन, इत्यादि की व्यवस्था करने गए थे। अर्धरात्रि के समय रोहिणी जी के गर्भ के सप्तम मास में आकर्षण किया योगमाया ने। रोहिणी जी को स्वप्न में लगा कि उनका गर्भ गिर गया। वे उठ बैठीं व घबरा गई। योगमाया ने प्रार्थना रूपी वचनों में कहा, ' हे शुभे ! देवकी का गर्भ आकर्षित कर तुम्हारे गर्भ में स्थापित कर रही हूं। अतः यह संकर्षण के नामे से विख्यात होगा।' 
 
PunjabKesari Balaram jayanti 2020
उधर मथुरा वासियों ने बड़ा दुख व्यक्त कर कहा,' हाय, बेचारी देवकी का यह गर्भ नष्ट हो गया।' 
 
PunjabKesari Balaram jayanti 2020
 
जब ऐसा हुआ तब रोहिणी माता जी गोकुल में थीं व देवकी जी मथुरा में। श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर जी ने अपनी टीका में लिखा है कि देवकी जी के सप्तम गर्भ का आकर्षण अथवा यशोमती जी को निद्रा देने की शक्ति जड़माया में नहीं है क्योंकि बलदेव जी या अन्य सिद्ध भक्तों को जड़माया आकर्षित नहीं कर सकती। जैसे काष्ठ में अग्नि प्रकट होती है अथवा समुद्र के गर्भ से जैसे चन्द्रमा उदित होता है। उसी प्रकार भगवान बलराम प्रकट हो गए। चंद्रमा तो हमेशा उदित ही रहता है किन्तु सागर किनारे से देखने वाले को यह भ्रम होता है कि चन्द्रमा सागर के उदर से निकल रहा है। ठीक इसी प्रकार भगवान जब प्रकट होते हैं तो देखने वाले को यह भ्रम होता है कि भगवान गर्भ से प्रकट हो रहे हैं।
 
PunjabKesari Balaram jayanti 2020 

श्रीगोपाल चम्पु के अनुसार अत्यन्त शुभ समय दशायुक्त चौदहवें श्रावण मास के प्रथमार्द्ध में श्रवणा नक्षत्र में श्रीबलराम जी प्रकट हुए। श्री गर्ग संहिता के अनुसार उस समय देवताओं ने आसमान से फूलों की वर्षा प्रारम्भ कर दी थी। बादल वर्षा कर रहे थे। भगवान की अंगकान्ति से सारा भवन जगमगा गया था। श्री नन्दराय जी ने शिशु के जात-कर्म संस्कार करवा कर ब्राह्मणों को दस लाख गाएं दान में दीं थीं। गोपों को बुलवा कर महामंगलमय उत्सव का आयोजन किया था। श्रीबलराम जी का प्रकाश केवल पांच दिन रोहिणी जी के गर्भ के भीतर रहा था। देवल, देवरात, वसिष्ठ, बृहस्पति, नारद, श्रीवेदव्यास, इत्यादि कई ॠषि आपके दर्शन करने आए थे व स्तुति की थी। 
 
PunjabKesari Balaram jayanti 2020
श्रीव्यास जी ने कहा, 'आप देवताओं के अधिपति और कामपाल हैं। आप साक्षात अनन्त हैं, बलराम हैं। आप धरणीधर, पूर्ण-स्वरूप, स्वयं-प्रकाश संकर्षण हैं। हे रेवती-रमण, आप बलदेव व श्रीकृष्ण के अग्रज हैं। आप ही बल, बलभद्र, तथा ताल के चिन्ह युक्त ध्वजा धारण करने वाले हैं। आप ही नीलवस्त्रधारी, गौर-वर्ण, व रोहिणी-नन्दन हैं। आपकी जय हो। ' 

इस प्रकार अनेक स्तुतियां कर सभी आपको प्रणाम कर लौट गए। 
PunjabKesari Balaram jayanti 2020

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!