Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, जीवन का हर दुःख होगा दूर

Edited By Updated: 09 Apr, 2024 07:55 AM

chaitra navratri

मां की उपासना के लिए आज से नवरात्रि का पवन पर्व शुरू होने जा रहा है। आज से 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान उनके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra Navratri 2024: मां की उपासना के लिए आज से नवरात्रि का पवन पर्व शुरू होने जा रहा है। आज से 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान उनके भक्त अलग-अलग उपाय कर के उनको खुश करने का प्रयास करते हैं। अगरमां को ज्यादा जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं तो राशि अनुसार उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से पूजा-पाठ का जल्दी फल देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि क्र दौरान मां दुर्गा को राशि अनुसार कौन से पुष्प चढ़ाने चाहिए।

मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस मेष राशि के जातकों को लाल रंग के पुष्प मां को अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से सारी परेशानी दूर हो जाती हैं।

वृषभ राशि
वृष राशि के जातक शुक्र देव हैं। इसलिए इन्हें मां को सफ़ेद रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। जैसे कि कनेर, बेला या केवड़ा आदि।

PunjabKesari Chaitra Navratri

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मां अम्बा को गुड़हल, गेंदा और गुलाब के फूल चढ़ाने चाहिए क्योंकि इस राशि के स्वामी बुध देव हैं।

कर्क राशि
बहुत को जल्द प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातकों को जगतजननी को सफेद या गुलाबी रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियों का आगमन बना रहता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए इन्हें गुलाब या कनेर के पुष्प चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्दी प्रसन्नता देखने को मिलते हैं।

कन्या राशि
इस राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान मां को सूरजमुखी का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।  

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए इन्हें मां को  कनेर, बेला या केवड़ा का फूल चढ़ाने चाहिए।

PunjabKesari Chaitra Navratri

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अगर खासतौर पर मां की कृपा पाना चाहते हैं तो जगदम्बा को लाल रंग के फूल चढ़ाएं।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। अगर ये जातक मां को सूरजमुखी, गेंदा आदि चढ़ाएंगे तो इनका शादीशुदा जीवन बेहद ही खास और खुशनुमा बना रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि स्वामी शनिदेव हैं। अगर ये मां को नीले फूल अर्पित करते हैं तो आपके जीवन से सारी परेशानियां छूमंतर हो जाती हैं।

कुंभ राशि
शनिदेव को भी कुंभ राशि का स्वामी भी कहा गया है। इन्हें मां को गहरे रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को पीले या केसरिया रंग के फूल चढ़ाने से मां की कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari Chaitra Navratri

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!