जीवन में सफलता पाने के लिए ध्यान रखें चाणक्य की ये बातें

Edited By Updated: 25 Dec, 2016 12:18 PM

chanakya niti

अधिक मेहनत करने के पश्चात भी व्यक्ति कुछ कार्यों में सफल हो जाता है अौर कुछ में असफलता का मुख देखना पड़ता है। आचार्य चाणक्य ने जीवन से संबंधित

अधिक मेहनत करने के पश्चात भी व्यक्ति कुछ कार्यों में सफल हो जाता है अौर कुछ में असफलता का मुख देखना पड़ता है। आचार्य चाणक्य ने जीवन से संबंधित बहुत सारी नीतियों का चाणक्य नीति में उल्लेख किया है। जिन पर अमल करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। यहां चाणक्य की कुछ नीतियों का वर्णन किया गया है जिन पर गौर करके जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। 

 

वर्तमान समय कैसा है
चाणक्य के अनसार वही मनुष्य सफल रहता है जिसे इस बात का उत्तर पता होता है कि वर्तमान समय कैसा चल रहा है। समझदार व्यक्ति को वर्तमान समय कैसा चल रहा है उसका ज्ञान होता है। उसे ज्ञात होता है कि यदि सुख के दिन है तो अच्छे से कार्य करें अौर यदि दुख के दिन हैं तो अच्छे कामों के साथ धैर्य रखना चाहिए। 

 

अपनी शक्ति को पहचानना
सबसे महत्वपूर्म बात यह है कि व्यक्ति को अपनी ताकत का ज्ञान होना चाहिए अर्थात उसे अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। व्यक्ति को ज्ञात होना चाहिए कि वह क्या कर सकता है। व्यक्ति को वहीं कार्य करना चाहिए जिससे लगे कि वह इसे कर सकता है। शक्ति से अधिक कार्य हाथ में लेने से असफलता ही मिलती है। 

 

मित्रों व दुश्मनों में अंतर करना
व्यक्ति को इस बात का पता होना चाहिए कि सच्चे मित्र कौन हैं अौर कौन कपटी हैं अर्थात मित्रों के वेश में शत्रु कौन हैं। इसके साथ ही सच्चे मित्रों को भी पहचानना चाहिए क्योंकि उनके साथ से ही सफलता मिल सकती है। 

 

हम किसके अधीन हैं
कंपनी या अॉफिस में काम करते समय वहां का जरुरतों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात पर भी गौर करना चाहिए कि हमारा प्रबंधक, कंपनी, संस्थान या बॉस हमसे क्या चाहता है। हमें वहीं कार्य करने चाहिए जिससे संस्थान को लाभ हो सके। 

 

जहां रहते हैं वह जगह कैसी है
जहां हम रह रहे हैं, वह स्थान कैसा है, वहां के हालात, कार्यस्थल पर काम करने वाले लोग कैसे हैं। इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

 

अपनी आय व व्यय की सही जानकारी
व्यक्ति को अपनी आय व व्यय की सही ज्ञान होना चाहिए। जो लोग आय से अधिक खर्च करते हैं उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन सुख पाने के लिए आय से अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!