Dev Diwali 2025: शिव की नगरी में देव दीपावली का महामहोत्सव, 16 लाख दीयों से सजेगा काशी का कण-कण

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 08:52 AM

dev diwali 2025

Dev Diwali 2025: धर्म नगरी काशी में इस बार 84 से अधिक घाटों पर 16 लाख से ज़्यादा दीये जलाए जाएंगे, जिससे गंगा के दोनों किनारे असंख्य दीपों की माला से जगमगा उठेंगे। पर्यटन विभाग इस अद्भुत छटा को साकार करने में जुटा हुआ है, और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dev Diwali 2025: धर्म नगरी काशी में इस बार 84 से अधिक घाटों पर 16 लाख से ज़्यादा दीये जलाए जाएंगे, जिससे गंगा के दोनों किनारे असंख्य दीपों की माला से जगमगा उठेंगे। पर्यटन विभाग इस अद्भुत छटा को साकार करने में जुटा हुआ है, और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने भी इस महाउत्सव की विस्तृत योजना बनाई है। चेतसिंह घाट पर एक नए ढंग का लेजर शो आयोजित होगा। इसमें देव दीपावली के महत्व के साथ-साथ काशी विश्वनाथ और मां गंगा की महिमा पर्यटकों को सुनाई जाएगी। आसमान को रोशन करने के लिए ग्रीन आतिशबाजी का एक शानदार फायर क्रैकर शो भी होगा, जिसकी थीम भी काशी पर आधारित होगी। विभिन्न घाटों पर सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन भी होंगे जो इस पर्व की रौनक को और बढ़ा देंगे। इस महाउत्सव के लिए नगर निगम को घाटों की सफाई के लिए ज़रूरी निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगी संजीवनी
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के राहुल मेहता का कहना है कि महाकुंभ के बाद काशी में पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी। लेकिन, उम्मीद है कि यह देव दीपावली का उत्सव काशी के पर्यटन उद्योग को नई रफ़्तार देगा। अभी से ही पूछताछ (इंक्वायरी) शुरू हो गई है और देव दीपावली के करीब आते-आते इसमें तेज़ी आने की संभावना है। इसके अलावा, तीन महीनों से बाढ़ के कारण ठप पड़े नाविकों के रोज़गार को भी इस महाउत्सव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!