Dhanteras 2025: धनतेरस की तारीख को लेकर उलझन खत्म, जानिए 18 या 19 अक्टूबर कौन सा दिन है सही ?

Edited By Updated: 05 Oct, 2025 07:19 AM

dhanteras 2025

Dhanteras 2025: दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से होती है, जिसे हम धनत्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhanteras 2025: दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से होती है, जिसे हम धनत्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं। पूजा और खरीदारी के लिए इस दिन प्रदोष काल का होना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का यह पहला दिन केवल सोना-चांदी खरीदने का त्योहार नहीं है बल्कि यह आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि और धन के अधिष्ठाता कुबेर देव को एक साथ प्रसन्न करने का दुर्लभ अवसर है। हर साल की तरह, इस बार भी धनतेरस की तारीख को लेकर उलझन है 18 या 19 अक्टूबर ? तो चलिए आपकी उलझन को दूर करने के लिए जानते हैं, इस वर्ष कब मनाया जाएगा धनतेरस।

PunjabKesari Dhanteras 2025

Dhanteras Trayodashi Tithi धनतेरस त्रयोदशी तिथि
ड्रिक पंचांग के अनुसार इस बार धनतेरस का पर्व 18 को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगी और अगले दिन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर इसका समापन होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त- संध्या काल में 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 40 मिनट तक।

PunjabKesari Dhanteras 2025

Buy these things on Dhanteras धनतेरस के दिन खरीदें ये चीजें

धातु के बर्तन- भगवान धन्वंतरि जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, तो उनके हाथ में अमृत कलश था इसलिए इस दिन पानी का कोई पात्र खरीदना सबसे शुभ माना जाता है।

सोना या चांदी- यह धनतेरस की सबसे महत्वपूर्ण खरीदारी है। सोना मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, जबकि चांदी सात्विक धातु और समृद्धि का प्रतीक है।

झाड़ू- झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना घर की दरिद्रता और नकारात्मकता को बाहर निकालने का प्रतीक है। 

PunjabKesari Dhanteras 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!