Diwali 2020: रंगोली बनाने से पहले पल्ले बांध लें ये वास्तु नियम

Edited By Jyoti,Updated: 06 Nov, 2020 02:03 PM

diwali 2020

दीपों का पर्व, दीपावली इस बार 14 नवंबर को पड़ रहा है। लगभग हर किसी ने अपने घर में इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान लोग अपने घरों का विभिन्न तरह से सजाते हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
दीपों का पर्व, दीपावली इस बार 14 नवंबर को पड़ रहा है। लगभग हर किसी ने अपने घर में इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान लोग अपने घरों का विभिन्न तरह से सजाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने घर को रंग रोगन करवाते हैं ताकि उनका घर नया लगे। इसके अलावा घरों आदि में रंग-बिरंगी लाईटनिंग की जाती है। दीए जलाए जाते हैं, हर तरफ रोशनी ही रोशनी होती है। मगर इन सबके अतिरिक्त एक और ऐसा काम होता है जिसका शौंक लगभग हर किसी को होता है। रंगोली, जी हां, दिवाली के इस त्यौहार पर लगभग लोग अपने घर में तरह-तरह की रंगोली बनाते हैं। मगर बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें ये पता होता है कि रंगोली को हमेशा वास्तु के अनुसार बनाना चाहिए। वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं अगर वास्ति के नियमों को ध्यान में रखकर ये रंगोली बनाई जाती है तो घर-परिवार के सदस्यों की लाईफ में अधिक सुख-समृद्धि आदि है। इतना ही नहीं इससे उन्हें तरक्की भी मिलने लगती  है, जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल पैदा होता है।
PunjabKesari, Diwali 2020, Rangoli, Diwali Rangoli, Diwali, Rangoli on Diwali, Diwali Rangoli According to vastu, vastu rangoli, tips for home lighting, rangoli design Vastu, Vastu Shastra, vastu Dosh, Vastu Gyan in hindi
बता दें वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगोली को बनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। तो वहीं भारतीय संस्कृति में भी इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है।

शुभता का प्रतीक समझी जाने वाली रंगोली रंगों, आटे, चावल, हल्दी, कुमकुम, फूल-पत्तियों आदि के सात बनाई जाती है। इसे कैसे बनाना चाहिए, आइए जानते हैं यहां-

 
जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार पूर्वमुखी होता है, उन्हें यहां अंडाकार डिजाइन बनाना चाहिए। ऐसा कहा जाता पूर्व दिशा में ऐसी रंगोली बनाने से परिवार के लोगों के जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि गोता है। साथ ही साथ जीवन विकास ओर जाने लगता है। यहां रंगोली बनाने के लिए व्यक्ति को लाल, पीला, हरा, गुलाबी, नारंगी आदि का इस्तेमाल करना चाहिए।  
PunjabKesari, Diwali 2020, Rangoli, Diwali Rangoli, Diwali, Rangoli on Diwali, Diwali Rangoli According to vastu, vastu rangoli, tips for home lighting, rangoli design Vastu, Vastu Shastra, vastu Dosh, Vastu Gyan in hindi
जिन लोगों का उत्तर मुखी हो उन्हें घर की उत्तर दिशा में लहरदार या जल के गुण मिलता-जुलता डिजाइन बनाना चाहिए। इससे जीवन में स्पष्टता आती है साथ ही साथ व्यक्ति को जीवन मे उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं। यहां रंगोली बनाने के लिए पीले, हरे, आसमानी व नीले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।


दक्षिण मुखी घर की बात करें, ऐसे में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में त्रिकोण एवं खूबसूरत आयताकार पैटर्न की रंगोली बनाना अच्छा साबित बोता है। यहां रंगोली बनाने से जीवन में सुरक्षा,यश एवं आत्मविश्वास बढ़ती है। यहां रंगोली बनाने के लिए लाल,नारंगी,गुलाबी एवं बैंगनी रंगों का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त घर पश्चिम मुखी हो तो घर की पश्चिम दिशा में सुनहरे एवं सफ़ेद रंगों का इस्तेमाल करते हुए गोलाकार रंगोली बनाना चाहिए। इसके अलाव लाल, पीला, भूरा, हल्का हरा रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। बता दें यहां यानि इस दिशा में पंचकोण आकार वाली रंगोली भी बनानी अच्छी व शुभ होती है।

PunjabKesari, Diwali 2020, Rangoli, Diwali Rangoli, Diwali, Rangoli on Diwali, Diwali Rangoli According to vastu, vastu rangoli, tips for home lighting, rangoli design Vastu, Vastu Shastra, vastu Dosh, Vastu Gyan in hindi

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!