Donate these things on Dussehra: रावण वध के साथ करें इस चीज का दान, मिट जाएंगी सारी आर्थिक बाधाएं

Edited By Updated: 02 Oct, 2025 08:27 AM

donate these things on dussehra

साल 2025 में 02 अक्टूबर यानी आज के दिन बुराई पर अच्छाई का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। ये पर्व हर वर्ष आश्विन मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Donate these things on Dussehra: साल 2025 में 02 अक्टूबर यानी आज के दिन बुराई पर अच्छाई का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। ये पर्व हर वर्ष आश्विन मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ये वही दिन है जब भगवान राम ने रावण का वध करके धर्म की स्थापना की थी। इसके साथ ही मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध कर दुनिया में न्याय और धर्म की स्थापना की थी। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास चीज़ों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से कारोबार, व्यापार, और जीवन में आ रही परेशानियों से राहत मिल जाती है। तो आइए जानते हैं दशहरा के दिन कौन सी चीजों क दान किया जा सकता है।

PunjabKesari Donate these things on Dussehra

भोजन का दान
शास्त्रों में किसी जरूरतमंद को भोजन करवाना बेहद ही पुण्य काम माना गया है। ऐसे में दशहरा पर गरीबों, जरूरतमंदों और
अनाथों को चावल, गेहूं, दाल, आटा, चीनी आदि का दान करें। कहते हैं कि इससे जातक को पुण्य की प्राप्ति होती है और करियर में सफलता मिलती है साथ ही  सुखों में भी बढ़ोतरी होती है।

कपड़े का दान
अगला दान है कपड़े का दान। खासतौर से जो लोग व्यापार और खुद कारोबार करते हैं उन्हें अपने बिजनेस में उन्नति पाने के लिए दशहरे के दिन पीले वस्त्र में नारियल, मिठाई, जनेऊ रखकर किसी ब्राह्मण को दान में देने चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से व्यापार में हो रहा नुकसान भी रुक जाता है और आर्थिक लाभ होता है।

साबुत मूंग का दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा के दिन किए गए दान का फल सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना मिलता है। ऐसे में विशेष रूप से, आप साबुत मूंग का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यवसाय और कारोबार में विशेष लाभ और वृद्धि होती है।

PunjabKesari Donate these things on Dussehra

सफेद रंग के वस्त्र दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा के दिन सफेद रंग के वस्त्र दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सफेद रंग पवित्रता, शांति और करुणा का प्रतीक है। इस दिन आप सफेद रंग की धोती, साड़ी, कुर्ता-पायजामा, अंगोछा या रुमाल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

लाल रंग की चीज़ें दान
इस दिन लाल रंग की चीज़ें दान करना  जैसे लाल कपड़े, लाल दाल या लाल फलों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इन्हें दान में देने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है साथ ही ग्रहों से जुड़ी समस्याओं से भी समाधान मिलता है।

इतना ही नहीं दशहरे के दिन राम दरबार स्थापित करना शुभ माना जाता है। इस अवसर पर नारियल और फल चढ़ाकर पूजा करें। साथ ही शमी का पौधा लगाएं और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में रुकी हुई योजनाओं को पूर्णता प्राप्त होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari Donate these things on Dussehra

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!