Dussehra Upay: दशहरे के दिन कर लें ये अचूक उपाय, मिलेगा हर क्षेत्र में सफलता का वरदान

Edited By Updated: 11 Oct, 2024 01:00 AM

dussehra upay

दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dussehra Upay: दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था इसलिए इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। इस दिन कई शुभ काम करने के साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। जिन्हें करने से जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं, दशहरे के दिन किए जाने वाले कुछ अचूक उपायों के बारे में-

PunjabKesari Dussehra Upay

Dussehra Ke Upay दशहरा के उपाय
सफलता पाने के उपाय
दशहरा के दिन घर में राम दरबार की स्थापना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन घर में राम दरबार की स्थापना जरूर करनी चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने लगती है। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलने लग जाते हैं।

दांपत्य जीवन में खुशियों के लिए
दशहरे के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाएं। साथ ही घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से लव लाइफ में मधुरता बनी रहती है और दांपत्य जीवन में चल रही जो भी समस्या चल रही हो, वो दूर होनी शुरू हो जाती है।

PunjabKesari Dussehra Upay

गरीबी दूर करने के उपाय
दशहरा वाले दिन झाड़ू का दान बहुत ही शुभ माना जाता है। गरीबी को दूर करने के लिए इस दिन मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पास के मंदिर में जाकर झाड़ू का दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली हर समस्या टल जाती है और पैसों की बरकत होनी शुरू हो जाती है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए
दशहरे के दिन 7 लौंग, कपूर और 5 तेजपत्ते जलाएं और उसका धुंआ पूरे घर में दिखा दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता ऊर्जा और बुरी नजर का साया दूर हो जाता है। साथ ही सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।

PunjabKesari Dussehra Upay

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!