Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Jul, 2026 10:35 AM

हिंदू धर्म में मंगला गौरी व्रत का बहुत खास महत्व है। सावन के हर मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। इस साल मंगला गौरी का व्रत 04 जुलाई, 2026 मंगलवार के दिन रखा जाएगा।
First Mangala Gauri Vrat 2026 Date : हिंदू धर्म में मंगला गौरी व्रत का बहुत खास महत्व है। सावन के हर मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। इस साल मंगला गौरी का व्रत 04 जुलाई, 2026 मंगलवार के दिन रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से माता पार्वती और शिव जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी और कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होगी। इस बार मंगला गौरी व्रत बहुत खास रहने वाला है। मंगला गौरी पर 3 शुभ योग बनने के योग हैं। तो आइए जानते हैं मांगला गौरी व्रत के शुभ मुहूर्त और शुभ योग के बारे में-
पहला मंगला गौरी व्रत 2026 मुहूर्त
पहले मंगला गौरी व्रत के दिने ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 02 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। आप सुबह में 09 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 08 मिनट के बीच पूजा कर सकते हैं, वहीं सूर्यास्त 07 बजकर 10 मिनट पर होगा।

3 शुभ योग में पहला मंगला गौरी व्रत
मंगला गौरी व्रत के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अृमत सिद्धि योग और रवि योग बनेंगे। ये तीनों ही योग रात में 9 बजकर 54 मिनट पर बनेंगे और 5 अगस्त को सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक है। दिन में धृति योग प्रात:काल से लेकर शाम 07 बजकर 33 मिनट तक है, उसके बाद शूल योग बनेगा। उस दिन रेवती नक्षत्र सुबह से लेकर रात 09 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ