Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 May, 2023 08:00 AM

बृहन्मुंबई नगर निगम (बी.एम.सी.) ने गुरुवार को कहा कि इस वर्ष से गणेशोत्सव में केवल ‘पर्यावरण अनुकूल’ गणेश मूर्तियां ही रखी जा सकेंगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मुम्बई (ए.एन.आई.): बृहन्मुंबई नगर निगम (बी.एम.सी.) ने गुरुवार को कहा कि इस वर्ष से गणेशोत्सव में केवल ‘पर्यावरण अनुकूल’ गणेश मूर्तियां ही रखी जा सकेंगी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप बी.एम.सी. पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सभी वार्ड उपायुक्तों को प्रयोगात्मक आधार पर कुछ मात्रा में शादू मिट्टी उपलब्ध करााएगी। इसके साथ ही, बी.एम.सी. ने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों की फीस माफ करने का फैसला किया है और जमा राशि भी वापस कर दी जाएगी।
