Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2026 09:46 AM

दीपावली का त्योहार आगामी 8 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिसके लिए धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी ओर दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीनों जोन में ग्रीन पटाखों की...
गाजियाबाद (नवोदय टाइम्स): दीपावली का त्योहार आगामी 8 नवम्बर को मनाया जाएगा। जिसके लिए धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी ओर दीपावली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के तीनों जोन में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए कुल 11 स्थानों पर अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी।
जिले में 5 नवम्बर से 7 नवम्बर तक केवल ग्रीन पटाखे बेचे जा सकेंगे। इस दौरान दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस के साथ अग्निशमन विभाग की एनओसी और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने होंगे।
लाइसेंस का आवंटन पारदर्शी तरीके से होगा: एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत आबादी से दूर और अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था वाले स्थानों पर ही बिक्री कराई जाएगी। ग्रीन पटाखा के लाइसेंस का आवंटन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। उन्होंने लोगों से केवल अधिकृत दुकानों से ग्रीन पटाखे खरीदने और नियमों का पालन करने की अपील की। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई जारी
वहीं, दूसरी ओर अवैध पटाखों के खिलाफ जिले में कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा जिले में अब तक करीब 25 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किए गए हैं।