Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Jul, 2026 11:12 AM

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसे एक स्थिर और सुरक्षित सरकारी नौकरी मिले, जिसमें न सिर्फ अच्छी आय हो बल्कि समाज में सम्मान भी प्राप्त हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष राशियों के जातकों के लिए सरकारी नौकरी के योग...
Government Job Astrology : हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसे एक स्थिर और सुरक्षित सरकारी नौकरी मिले, जिसमें न सिर्फ अच्छी आय हो बल्कि समाज में सम्मान भी प्राप्त हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष राशियों के जातकों के लिए सरकारी नौकरी के योग अधिक प्रबल माने जाते हैं। कहा जाता है कि ग्रहों की स्थिति, जन्म कुंडली में राजयोग और कर्म स्थान की मजबूती कुछ राशियों के लोगों को सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही कारण है कि इन राशियों के जातकों को मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी विशेष सहयोग मिलता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी में सबसे ज्यादा सफलता मिलती है।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल माना गया है। जिसे साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि मेष राशि के जातक स्वभाव से ही बहुत ऊर्जावान, साहसी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। इनमें किसी भी काम को शुरू करने की गजब की क्षमता होती है। सरकारी नौकरी में जहां तेज निर्णय और जिम्मेदारी की जरूरत होती है, वहां ये लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कहा जाता है कि अगर इनकी कुंडली में सूर्य और मंगल मजबूत हो जाए, तो प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचने के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना गया है और सूर्य को ही सत्ता, प्रशासन और सरकारी पदों का कारक ग्रह कहा जाता है। यह राशि के लोग जन्मजात लीडर माने जाते हैं। माना जाता है कि इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रभावशाली व्यक्तित्व होता है और अगर एक बार ये कुछ ठान लें तो यह उसे पूरा करके ही मानते हैं। ऐसे में यह लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जी-जान मेहनत करते हैं। ऐसे में कहा जाता है कि इनकी यही खासीयतों के चलते यह सरकारी सेवा, पुलिस, प्रशासन और उच्च पदों में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।
कन्या राशि
इनका स्वामी ग्रह बुध माना गया है। कहा जाता है कि कन्या राशि के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए बड़ी से बड़ी परिस्थिति को पार करने की क्षमता रखते हैं। कहा जाता है कि जब एक बार यह किसी चीज़ के योग्य बन जाए तो यह उससे बेहतर की उम्मीद करते हैं। ये लोग छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान देते हैं, जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत बड़ा फायदा माना जाता है। बुध ग्रह का प्रभाव इन्हें तेज बुद्धि और विश्लेषण क्षमता देता है। जिसके कारण से माना जाता है कि यह किसी भी प्रकार की उच्च पद की नौकरी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल माने जाते हैं। कहा जाता है कि यह लोग बहुत ही गंभीर, मेहनती और लक्ष्य पर केंद्रित होते हैं। ये लोग मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। कहा जाता है कि इनकी एकाग्रता इतनी मजबूत होती है कि ये लंबे समय तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके सफलता हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में इनका प्रदर्शन अक्सर स्थिर और मजबूत माना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ