Gurdwara demolished in Pakistan: पाकिस्तान में गुरुद्वारा साहिब का हिस्सा ढहाने पर भड़के एडवोकेट धामी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 12:16 PM

gurdwara demolished in pakistan

पाकिस्तान के जिला शेखूपुरा के फरूकाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की इमारत का एक हिस्सा कथित रूप से ढहाकर उसकी संपत्ति हड़पने के प्रयास की घटना पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कड़ा...

अमृतसर (सर्बजीत): पाकिस्तान के जिला शेखूपुरा के फरूकाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की इमारत का एक हिस्सा कथित रूप से ढहाकर उसकी संपत्ति हड़पने के प्रयास की घटना पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इस मामले का सख्त नोटिस लेते हुए पाकिस्तान सरकार से सिख धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

एडवोकेट धामी ने कहा कि पाकिस्तान में सिख इतिहास से जुड़े अनेक गुरुद्वारा साहिब और ऐतिहासिक विरासत स्थल मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा और देखभाल वहां की सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के अनुसार फरूकाबाद की मंडी सकराना में कुछ लोगों ने गुरुद्वारा साहिब की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से इमारत का हिस्सा ढहा दिया, जो अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह गुरुद्वारा सिंह सभा लहर के दौर का ऐतिहासिक स्थल है, जिससे सिख इतिहास की महत्वपूर्ण यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की रक्षा करना सरकार और स्थानीय प्रशासन का दायित्व है, न कि उन्हें नष्ट होने दिया जाए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!