Luton: किंग चार्ल्स ब्रिटेन में नवनिर्मित गुरु नानक गुरुद्वारा न्यूटन में नतमस्तक

Edited By Updated: 08 Dec, 2022 07:50 AM

guru nanak gurdwara

ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने ल्यूटन के नवनिर्मित भव्य गुरु नानक गुरुद्वारे में मत्था टेका। इंग्लैंड में पहली बार किंग चार्ल्स ने ल्यूटन में नए गुरु नानक गुरुद्वारे में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ल्यूटन (सरबजीत सिंह बनूड़): ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने ल्यूटन के नवनिर्मित भव्य गुरु नानक गुरुद्वारे में मत्था टेका। इंग्लैंड में पहली बार किंग चार्ल्स ने ल्यूटन में नए गुरु नानक गुरुद्वारे में नए गुरुद्वारा साहिब का उद्घाटन किया और विभिन्न धर्मों के नेताओं, स्वयंसेवकों और छात्रों और सिख समुदाय के साथ बातचीत की।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस मौके पर किंग चार्ल्स ने अपने सिर पर रूमाल बांधकर अरदास में सम्मिलित हुए तथा सिख श्रद्धालुओं के साथ फर्श पर बैठे। उन्होंने गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब में बन रहा लंगर और सामुदायिक रसोई भी देखी। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए रोटियां तैयार कर रही महिला स्वयंसेवकों से बातचीत की।

स्थानीय सिख मण्डली के सदस्य और बेडफोर्डशायर विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान के निदेशक, भारतीय मूल के प्रोफेसर गुर्च रंधावा द्वारा गुरुद्वारे में उनका स्वागत किया गया। किंग चाल्र्स ने पंजाबी और पारंपरिक संगीत सीख रहे बच्चों से भी मुलाकात की। बादशाह पहुंचने पर ल्यूटन पंजाबी कीर्तन स्कूल के बच्चों ने शबद गाया।

राजा बनने के बाद पहली बार ल्यूटन पहुंचे किंग चार्ल्स का बोले सो निहाल के जैकारों के साथ स्वागत किया गया।

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!