Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2026 10:30 AM

भारत के स्टार ऑलराऊंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को तिरुमाला के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति बालाजी) में पूजा-अर्चना की। भगवान वेंकटेश्वर से आशीर्वाद लेते समय भारतीय ऑलराऊंडर पूरी तरह से सिर मुंडवाए हुए नजर आए। पांड्या के साथ उनकी महिला मित्र...
तिरुपति (आंध्र प्रदेश): भारत के स्टार ऑलराऊंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को तिरुमाला के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति बालाजी) में पूजा-अर्चना की। भगवान वेंकटेश्वर से आशीर्वाद लेते समय भारतीय ऑलराऊंडर पूरी तरह से सिर मुंडवाए हुए नजर आए। पांड्या के साथ उनकी महिला मित्र माहिका शर्मा भी थीं।
इस बीच, पांड्या और माहिका पारंपरिक सफेद पोशाक में थे। मंदिर में दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
पांड्या के इस नए लुक ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है, क्योंकि श्रद्धालु परंपरा के अनुसार भक्ति और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में मंदिर में अपने बाल दान करते हैं। हालांकि अनुभवी ऑलराऊंडर ने यह नहीं बताया कि उन्होंने अपना सिर क्यों मुंडवाया, लेकिन मंदिर में उनकी यात्रा ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।
मंदिर की यह यात्रा पांड्या के करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, क्योंकि वह चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। ऑलराऊंडर 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से ही मैदान से बाहर हैं, जहां उन्हें पहले पीठ में खिंचाव और बाद में जांघ में चोट लगी थी।