Hindu Nav Varsh: हिंदू नव वर्ष पर इन राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता, होगी धनवर्षा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Apr, 2024 07:14 AM

hindu nav varsh

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से हो चुकी है। पंचांग के अनुसार, 9 अप्रैल से हिन्दू नव वर्ष संवत 2081 की शुरुआत हो रही है। हर साल हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hindu Nav Varsh 2024: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से हो चुकी है। पंचांग के अनुसार, 9 अप्रैल से हिन्दू नव वर्ष संवत 2081 की शुरुआत हो रही है। हर साल हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। माना जा रहा है कि हिंदू नव वर्ष की शुरुआत से कई राशियों को बंपर लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि हिंदू नव वर्ष की शुरुआत से किन राशियों की खुलेगी किस्मत-

PunjabKesari Hindu Nav Varsh
Taurus Horoscope वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए हिंदू नव वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
हिंदू नव वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। दोस्त के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

PunjabKesari Hindu Nav Varsh

Sagittarius Horoscope धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए हिंदू नव वर्ष बेहतर परिणाम लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

Capricorn Horoscope मकर राशि
हिंदू नव वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

PunjabKesari Hindu Nav Varsh

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!