January 2024 Shubh Muhurat: साल के पहले माह में बनने जा रहे हैं ये शुभ योग, जानें मुहूर्त

Edited By Updated: 01 Jan, 2024 07:47 AM

january 2024 shubh muhurat

1 जनवरी यानी आज से नए साल की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त और शुभ समय जरूर देखा जाता है। माना जाता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Shubh Muhurat: 1 जनवरी यानी आज से नए साल की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त और शुभ समय जरूर देखा जाता है। माना जाता है कि शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में किए गए काम जैसे- विवाह, मुंडन, नामकरण, पूजा-पाठ, गृह प्रवेश, सगाई आदि बहुत सफल होते हैं। साथ ही उस काम में देव-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। पंचांग के अनुसार 15 जनवरी 2024 से खरमास का महीना खत्म हो रहा है, इसके बाद ही सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि 2024 जनवरी के माह में कब-कब है विवाह, नामकरण और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त।

आज का राशिफल 1 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

January 2024 Tarot Monthly Rashifal: जनवरी के महीने में क्या कहते हैं, आपकी किस्मत के सितारे

Weekly numerology (1st-7th January): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

January 2024 Shubh Muhurat: साल के पहले माह में बनने जा रहे हैं ये शुभ योग, जानें मुहूर्त 

Tarot Card Rashifal (1st January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 1 जनवरी- प्यार हुआ इकरार हुआ है प्यार से फिर क्यों डरता है दिल

PunjabKesari January 2024 Shubh Muhurat

Auspicious time list in January 2023 जनवरी 2023 में शुभ मुहूर्त सूची: जनवरी के महीने में दो शुभ योग बनने जा रहे हैं- एक सर्वार्थ सिद्धि योग और दूसरा अमृत सिद्धि योग।  

Sarvartha Siddhi Yoga सर्वार्थ सिद्धि योग
सर्वार्थ सिद्धि योग को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। जनवरी के माह में 03, 06, 08, 12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा।

Amrit Siddhi Yoga अमृत सिद्धि योग 
20, 22 और 25 जनवरी को अमृत सिद्धि योग बन रहा है। माना जाता है कि अगर कोई मांगलिक काम इस योग में किया जाता है तो इससे जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। 

Auspicious time for purchasing vehicle and property वाहन और प्रॉपर्टी खरीद का शुभ मुहूर्त
जनवरी के महीने में वाहन खरीदने की शुभ तिथि 03, 04, 21, 22, 25 और 31 जनवरी का दिन बहुत शानदार रहेगा। वहीं घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 01, 02, 06, 07, 10, 11, 15 और 26 जनवरी का दिन बहुत उत्तम है। 

PunjabKesari January 2024 Shubh Muhurat

Auspicious time for marriage and naming ceremony विवाह और नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त
विवाह के लिए जनवरी महीने में 6, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 तारीख बहुत ही शुभ रहे वाला है। नामकरण संस्कार के लिए 3, 4, 7, 8, 11, 12, 17, 18, 21, 22, 25 और 31 जनवरी बहुत शानदार है। इसके साथ ही जनवरी माह में अन्नप्राशन के लिए 01, 07, 15, 18, 21, 22, 28 और 29 जनवरी तक है। 

Auspicious time for Upanayana or sacred thread ceremony उपनयन या जनेऊ संस्कार के लिए मुहूर्त 
जनवरी माह में उपनयन या जनेऊ संस्कार के लिए 21, 26 और 31 तारीख का दिन बहुत शुभ है। 

Mundan Sanskar मुंडन संस्कार 
इसके अलावा मुंडन के लिए जनवरी महीने में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

PunjabKesari January 2024 Shubh Muhurat

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!