Kartik Maas Daan 2025: कार्तिक माह में करें ये खास दान, अगला जन्म बन जाएगा राजसी

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 06:58 AM

kartik maas daan 2025

Kartik Maas Daan 2025: सनातन धर्म में कार्तिक मास को वर्ष का सबसे पवित्र और पुण्यदायी महीना माना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति के लिए विशेष रूप से समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र मास में किए गए स्नान, जप, तप, और दान का फल...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kartik Maas Daan 2025: सनातन धर्म में कार्तिक मास को वर्ष का सबसे पवित्र और पुण्यदायी महीना माना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति के लिए विशेष रूप से समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र मास में किए गए स्नान, जप, तप, और दान का फल कई गुना होकर मिलता है। शास्त्रों में यहां तक कहा गया है कि इस माह में किया गया दान, अगले जन्म में राजसी सुख की प्राप्ति कराता है और सभी पापों का नाश करता है।

PunjabKesari Kartik Maas Daan 2025

कार्तिक मास में दान का महत्व
कार्तिक मास में दान का महत्व इतना अधिक है कि स्वयं ब्रह्माजी ने भी इसका बखान किया है। यह महीना भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इसलिए इस दौरान किए गए शुभ कर्मों का फल हजार गुना अधिक मिलता है, जिसे अक्षय पुण्य कहा जाता है।

पापों का नाश: श्रद्धा भाव से दान करने से व्यक्ति के अनजाने में हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

अक्षय पुण्य: दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, जिसका फल कभी समाप्त नहीं होता।

सुख और समृद्धि: कार्तिक मास में किया गया दान जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।

PunjabKesari Kartik Maas Daan 2025

कार्तिक माह में किन चीजों का दान करें ?

 दीपदान 
कार्तिक मास में दीपदान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। यह अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। दीपदान करने से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है, जिससे जीवन में राजसी सुख प्राप्त होता है। तुलसी के पौधे के पास, घर के मुख्य द्वार पर, मंदिरों में और पवित्र नदियों के घाटों पर दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया गया दीपदान तो हजारों यज्ञों के बराबर फल देने वाला होता है।

अन्न दान
कार्तिक मास में अन्न दान का विशेष महत्व है। गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अपनी क्षमतानुसार अन्न और धन का दान करें। इस माह में सतनजा यानी सात प्रकार के अनाज का दान करने से व्यक्ति को सात जन्मों तक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अन्न दान से अक्षय पुण्य मिलता है और सभी पाप नष्ट होते हैं।

वस्त्र दान
सर्दी के मौसम की शुरुआत होने के कारण इस माह में वस्त्रों का दान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार, गरीब और असहाय लोगों को गर्म वस्त्रों या सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए।

सुहाग सामग्री का दान
यदि आप अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो कार्तिक मास में सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री का दान करना बहुत शुभ होता है।

घी और तिल का दान
कार्तिक मास में घी और तिल का दान भी अत्यंत शुभ माना गया है। इन चीजों का दान करने से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और साधक पर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है।
PunjabKesari Kartik Maas Daan 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!