Kerala news: केरल के राज्यपाल विधानसभा में ‘वंदे मातरम्’ प्रोटोकॉल का पालन न करने पर नाराज

Edited By Updated: 30 May, 2026 10:13 AM

kerala news

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को इस बात पर नाराजगी जताई कि जब वह संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यू.डी.एफ.) सरकार के नीतिगत अभिभाषण के लिए विधानसभा में मौजूद थे, तब ‘वंदे मातरम्’ पूरा नहीं गाया गया।

तिरुवनंतपुरम (एजैंसी): केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को इस बात पर नाराजगी जताई कि जब वह संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यू.डी.एफ.) सरकार के नीतिगत अभिभाषण के लिए विधानसभा में मौजूद थे, तब ‘वंदे मातरम्’ पूरा नहीं गाया गया। उन्होंने कहा कि जब राज्यपाल ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित हों, तब उचित प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। 

केरल विधानसभा में राज्यपाल के नीतिगत अभिभाषण से पहले और बाद में एक बैंड दल ने ‘वंदे मातरम्’ के शुरुआती अंतरे प्रस्तुत किए।     

विधानसभा से लौटने के बाद लोक भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पहले से तय था कि जब भी राज्यपाल सदन में मौजूद हों, तब ‘वंदे मातरम्’ पूरा गाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में गीत केवल बजाया गया, गाया नहीं गया। आर्लेकर ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष तिरुवंचूर राधाकृष्णन से बात की है और उन्हें उम्मीद है कि इस मामले का समाधान किया जाएगा।  

‘वंदे मातरम्’ को पूरा गाना अनिवार्य नहीं: केरल के मुख्यमंत्री सतीशन
केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को पूरा गाना अनिवार्य नहीं है, क्योंकि इस संबंध में संसद ने कोई कानून पारित नहीं किया है। उन्होंने कहा, “संसद द्वारा केवल कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।”

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!