Kharmas 2025 December Date: दिसंबर में कब से शुरू हो रहा है खरमास, यहां जानें पूरी जानकारी

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 01:10 PM

kharmas 2025 december date

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, एक महत्वपूर्ण अवधि, जिसे खरमास कहा जाता है, जल्द ही शुरू होने वाली है। यह वह समय होता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और इस कारण लगभग एक महीने तक सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है।

Kharmas 2025 December Date: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, एक महत्वपूर्ण अवधि, जिसे खरमास कहा जाता है, जल्द ही शुरू होने वाली है। यह वह समय होता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और इस कारण लगभग एक महीने तक सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। यदि आपके कोई महत्वपूर्ण कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश या नए व्यवसाय की शुरुआत लटका हुआ है, तो उन्हें जल्दी निपटा लें। क्योंकि खरमास शुरू होने के बाद, इन सभी कार्यों के लिए आपको नए साल 2026 की मकर संक्रांति तक इंतजार करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि खरमास की शुरुआत कब हो रही है और आपके पास शुभ कार्य संपन्न करने के लिए कितने दिन शेष हैं।

Kharmas 2025 December Date

खरमास 2025 की शुरुआत और समाप्ति
2025 में खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर को होगी, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास की समाप्ति 14 जनवरी 2026 को होगी। इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे यानी, आपके पास 16 दिसंबर 2025 से पहले-पहले सभी महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों को निपटाने के लिए केवल लगभग दो हफ्ते का समय ही बचा है।   

Kharmas 2025 December Date          

क्यों रुक जाते हैं शुभ कार्य?
ज्योतिष में सूर्य को तेज, आत्मा और पिता का कारक माना गया है। जब सूर्य, देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि को खरमास/मलमास कहा जाता है। माना जाता है कि गुरु की राशि में सूर्य का प्रवेश करने से सूर्य का तेज कम हो जाता है। इसलिए इस अवधि में किए गए शुभ कार्यों का पूरा फल नहीं मिलता।

Kharmas 2025 December Date

शुभ कार्य निपटाने का अंतिम मौका
चूंकि खरमास लगभग एक महीने 16 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक रहेगा, इसलिए यदि आप कोई बड़ा शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो उसे दिसंबर 2025 के पहले पंद्रह दिनों में पूरा कर लें।

Kharmas 2025 December Date

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!