Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Sep, 2023 08:26 AM

शिमला, (भूपिन्द्र): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शिमला, (भूपिन्द्र): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को एक वैश्विक कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इस कड़ी में दशहरा में विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ रूस, इसराईल, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, कीनिया, दक्षिण सूडान, जाबिया, घाना और इथोपिया सहित 19 देशों के प्रतिभागी एक विविध और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक झलक दिखाएंगे।
इसके अलावा उत्सव में 25 अक्तूबर को सांस्कृतिक परेड और 30 अक्तूबर को कुल्लू कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 13 विभाग क्षेत्र की समृद्ध विरासत को प्रदशित करते हुए पैगोड़ा टैंट में प्रदर्शनियां लगाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन (कर्टन रेजर) कार्यक्रम का रविवार को शिमला में शुभारंभ कर इसका ब्रॉशर जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिमला में राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।