क्यों दीपक के नीचे रखा जाता है चावल, जानें इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 02:01 PM

lamp and rice vastu and good vibes

दिवाली सिर्फ रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी मान्यताएं और परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं। इसी कड़ी में एक खास रिवाज़ है- दीपक के नीचे चावल रखना।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lamp and Rice Vastu and Good Vibes: दिवाली सिर्फ रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी मान्यताएं और परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं। इसी कड़ी में एक खास रिवाज़ है- दीपक के नीचे चावल रखना। बहुत से लोग यह जानते हैं कि दिवाली पर घर की सफाई और सजावट के बाद दीये जलाए जाते हैं। शायद आपने भी यह देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या रहस्य छुपा है? तो आइए जानते हैं क्यों लोग दिवाली पर दीपक के नीचे चावल रखते हैं और इसके पीछे की वैज्ञानिक के बारे में-

PunjabKesari Lamp and Rice Vastu and Good Vibes

चावल का महत्व
हिंदू धर्म में चावल को समृद्धि, पोषण और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यह जीवन में स्थिरता और संपन्नता लाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

PunjabKesari Lamp and Rice Vastu and Good Vibes

दीपक और चावल का संबंध
दीपक घर में प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। जब इसके नीचे चावल रखा जाता है, तो यह माना जाता है कि घर में धन, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रवाह बढ़ता है। कई पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चावल दीपक की रोशनी से ऊर्जा ग्रहण करता है और इसे पूरे घर में फैलाता है।

अन्य धार्मिक मान्यताएं
कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का तरीका भी है। चावल के दानों को स्थायित्व और वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दीपक के नीचे चावल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

PunjabKesari Lamp and Rice Vastu and Good Vibes

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!