लव राशिफल 11 दिसंबर- सारे संसार का प्यार मैंने तुम्ही में पाया

Edited By Updated: 11 Dec, 2022 06:43 AM

love rashifal

आज साथी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है, वो प्यार भरी बातों से लुभाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ को खूबसूरत बनाना या न बनाना आपके मूड पर निर्भर करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है, वो प्यार भरी बातों से लुभाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ को खूबसूरत बनाना या न बनाना आपके मूड पर निर्भर करता है।
उपाय- ओंकार मंत्र का जाप करें।

वृषभ- आज साथी को लुभाने का प्रयास करने की जरूरत नहीं रहेगी। वो पहले से ही रोमांटिक मूड में होंगे। लव लाइफ में ढेर सारी खुशियां अपना स्थान बनाने वाली हैं।
उपाय- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

मिथुन- आज का दिन लव लाइफ के लिए कमजोर है। साथी चाहकर भी आपकी इच्छाएं पूरी करने में असमर्थ रहेंगे। खुद पर थोड़ा संयम रखें, झगड़ा न करें। साथी की समस्या को समझने का प्रयास करें।
उपाय- शिव मंदिर में दही चढ़ाएं।

कर्क- लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है, तनाव रह सकता है। साथी के मन की अभिलाषाएं पूरी न होने से वे नाराज हो सकते हैं। फिजिकल और मेंटल विकनेस फील होगी।
उपाय- गुड़ का दान करें।

सिंह- आज लव लाइफ में कुछ खास करने के लिए साथी प्रेरित करेंगे। दोनों मनचाहा लुत्फ लेंगे। पार्टनर से खूबसूरत गिफ्ट मिल सकता है। जो आनंद को बढ़ाएगा।
उपाय- घी का दान करें।

कन्या- लव लाइफ में साथी का मनचाहा सहयोग मिलेगा। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। मन की बात कहने के लिए आज का दिन बढ़िया है। दिल की सारी बातें खोल दें।
उपाय- गणेश जी को सुपारी चढ़ाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं लेकिन लव लाइफ के लिए दिन बढ़िया है। मनचाहा सुख खुशनुमा वातावरण बनाएगा। जो सारी परेशानियों को भुला देगा।
उपाय- खीर का दान करें।

वृश्चिक- आज पुराने लवर से मिलने-जुलने की स्थिति बनेगी। जो पुरानी यादों को ताजा करेगी। वर्तमान साथी का प्यार पुराने सभी गम भुला देगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है।
उपाय- पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा करें।

धनु- आज लव लाइफ में कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन जल्दी ही उनका हल निकल जाएगा। साथी के साथ एकांत में प्यार भरे समय की अनुभूति होगी और काफी रोमांचित महसूस करेंगे।
उपाय- अपने बेडरूम में गंगा जल छिड़कें।

मकर- लव लाइफ में अंतरंग पलों का लंबे समय तक सुख प्राप्त होगा। दिन और रात पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। जो भी समस्याएं चल रही थी, वो आज समाप्त होंगी।
उपाय- पीपल के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटें।

कुंभ- लव लाइफ में मनचाहा आनंद प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। आज हर काम में सफलता प्राप्त करने का दिन है। प्रपोज या शादी की बात कर सकते हैं।
उपाय- तुलसी की पूजा करें।

मीन- आज लव लाइफ बहुत रोमांटिक रहेगी, मनचाही संतुष्टि प्राप्त होगी। अचानक से मिली कोई खबर दोनों के बीच खुशी का कारण बनेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!