Mahakal Aarti Online Booking : संध्या और शयन आरती के लिए ऑनलाइन स्लॉट कैसे करें बुक ? पढ़ें पूरी जानकारी

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 11:50 AM

mahakal aarti online booking

Mahakal Aarti Online Booking : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने बाबा महाकाल की संध्या आरती और शयन आरती की...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahakal Aarti Online Booking : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति ने बाबा महाकाल की संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग व्यवस्था को अब पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। इस फैसले का उद्देश्य दर्शन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है।

अब ऑनलाइन होगी पूरी बुकिंग प्रक्रिया
अब देश या विदेश में बैठे श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/  के माध्यम से आरती के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर सकेंगे। संध्या आरती की बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि शयन आरती के लिए शाम 4 बजे से स्लॉट उपलब्ध होंगे। दोनों आरतियों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू रहेगी। पहले जहां आंशिक रूप से ऑफलाइन बुकिंग भी की जाती थी, अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।

प्रवेश के लिए समय और द्वार निर्धारित
मंदिर प्रशासन ने आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश केवल गेट नंबर 1 से ही दिया जाएगा। संध्या आरती के लिए शाम 6 बजे तक मंदिर परिसर में पहुंचना जरूरी होगा, जबकि शयन आरती में भाग लेने वालों को रात 10 बजे से पहले प्रवेश लेना होगा। तय समय के बाद किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण बेहतर तरीके से किया जा सके।

आरती के दौरान भी जारी रहेंगे सामान्य दर्शन
जो श्रद्धालु आरती की ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाएंगे, उनके लिए भी चिंता की बात नहीं है। आरती के समय भी चलित दर्शन की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। यानी सामान्य कतार में खड़े होकर भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर समिति का मानना है कि इस डिजिटल पहल से भीड़ प्रबंधन आसान होगा, श्रद्धालुओं का समय बचेगा और संपूर्ण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनेगी। हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्त उज्जैन पहुंचते हैं, ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग से पहले से योजना बनाकर आरती में शामिल होना अब अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!