Ujjain Mahakal Aarti : उज्जैन महाकाल मंदिर की नई व्यवस्था लागू, संध्या और शयन आरती के लिए शुरू हुई नई शुल्क व्यवस्था

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 02:14 PM

ujjain mahakal aarti

Ujjain Mahakal Aarti :  उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 19 फरवरी से भक्तों के लिए एक नई सुविधा लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालु बाबा महाकाल की संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे।...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ujjain Mahakal Aarti :  उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 19 फरवरी से भक्तों के लिए एक नई सुविधा लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालु बाबा महाकाल की संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे। मंदिर समिति का कहना है कि इससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कैसे करें बुकिंग?

जो श्रद्धालु संध्या या शयन आरती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। बुकिंग के दौरान आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आरती में शामिल होने का अवसर ‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।

बुकिंग और प्रवेश का समय
मंदिर प्रशासन ने आरती बुकिंग के लिए अलग-अलग समय तय किए हैं।
संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि प्रवेश का अंतिम समय शाम 6 बजे तक रहेगा।
शयन आरती के लिए बुकिंग प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी और प्रवेश रात 10 बजे तक दिया जाएगा।

प्रवेश व्यवस्था

ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से एंट्री दी जाएगी, ताकि अन्य श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो। साथ ही, आरती के दौरान सामान्य कतार से चलित दर्शन की व्यवस्था भी जारी रहेगी। यानी जो श्रद्धालु लाइन में लगे होंगे, वे भी बिना रुकावट बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

इस नई पहल से आरती में शामिल होने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होने की उम्मीद है, जिससे भक्तों को एक सहज और दिव्य अनुभव प्राप्त होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!