Makar Sankranti: 2024 में इस दिन मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार, जानें सही डेट और मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Dec, 2023 02:05 PM

makar sankranti

हर साल अंग्रेजी नव वर्ष में त्योहारों की शुरुआत मकर संक्रांति से होती है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti 2024 Date: हर साल अंग्रेजी नव वर्ष में त्योहारों की शुरुआत मकर संक्रांति से होती है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति वाले दिन गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह माना जाता है कि मकर संक्रांति वाले दिन दान करने से भी कई गुना फलों की प्राप्ति होती है। देश भर में मकर संक्रांति को विभिन्न नामों से जाना जाता है। इसके अलावा यह त्योहार चंद्रमा की अलग-अलग स्थितियों के आधार पर भी मनाया जाने वाला पर्व है। इस साल मकर संक्रांति की डेट को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन है। तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी ? जानें, सही डेट, शुभ मुहूर्त, स्नान-दान, मुहूर्त और महत्व-

PunjabKesari Makar Sankranti

When is Makar Sankranti 14 or 15 January 2024 मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2024 कब
हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन है। जब सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। लगभग हर साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है पर इस साल 2024 में यह त्योहार 15 जनवरी, सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य सुबह 02 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

Makar Sankranti auspicious time मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति पुण्य काल सुबह 07 बजकर 21 से शुरू होकर शाम 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। महापुण्य काल का समय सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 09 बजकर 05 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। माना जाता है कि पुण्यकाल और महापुण्यकाल में स्नान करना बहुत ही शुभ होता है।

PunjabKesari Makar Sankranti

Makar Sankranti 2024 auspicious time for bathing and donating मकर संक्रांति 2024 स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
सूर्य का मकर राशि में प्रवेश- 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 54 मिनट पर
मकर संक्रांति का महापुण्य काल- 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजे तक
मकर संक्रांति का पुण्यकाल- 14 जनवरी को सुबह  7 बजकर 15 मिनट  से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक

Importance of Makar Sankranti मकर संक्रांति का महत्व
शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान करने का बहुत महत्व है। इस दिन तिल या फिर तिल से बनी चीजों का दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। किसी पवित्र नदी या गंगा में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर तिल, जूते, अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल का दान करने से शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari Makar Sankranti

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!