Market Astrology (22 से 28 अक्तूबर तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 22 Oct, 2025 02:00 PM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (22 से 28 अक्तूबर तक) के दौरान दो सितारे-बुध तथा मंगल अपना राशि परिवर्तन करते हैं। दोनों तुला राशि से निकल कर वृश्चिक राशि पर प्रवेश करते हैं। बुध तथा मंगल के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में दो बार फेरबदल होता है।...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (22 से 28 अक्तूबर तक) के दौरान दो सितारे-बुध तथा मंगल अपना राशि परिवर्तन करते हैं। दोनों तुला राशि से निकल कर वृश्चिक राशि पर प्रवेश करते हैं। बुध तथा मंगल के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में दो बार फेरबदल होता है। इनके अतिरिक्त सूर्य, बुध तथा शुक्र नक्षत्र पर भी अपनी स्थिति चेंज करते हैं। इस तरह टूटते-बनते ग्रह योगों, नक्षत्रों पर होने वाली तबदीलियों तथा अन्य आकाशीय पहलुओं पर विचार करने से मालूम देता है कि मार्कीट में अच्छी उठा-पटक हो सकती है इसलिए मार्कीट को सोच-समझ कर काम करने वाले रिस्क के खतरे से बचे रहेंगे। 

ध्यान रहे कि 24 अक्तूबर दोपहर सवा बारह बजे के बाद तथा 27 अक्तूबर को बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मार्कीट ने जो रुख पकड़ा वह आगे कुछ समय अपना प्रभाव बनाए रखेगा। 24, 27 तथा 28 अक्तूबर खुलते बाजार मार्कीट में अच्छी उठा-पटक प्रत्याशित है।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति में 24 अक्तूबर दोपहर सवा बारह बजे के बाद एकतरफा झटका आएगा। इसी तरह 27 अक्तूबर बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद रेट झटका के साथ एक तरफ चल सकते हैं।  कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में उठापटक के कारण मार्कीट में नापाएदारी-सी रहेगी। वैसे 24, 27, 28 अच्छी हलचल होगी। शेयर मार्कीट में 22, 23 अक्तूबर पिछला रुख हावी रहेगा। 24 अक्तूबर दोपहर सवा बारह बजे के बाद रेट झटका के साथ एकतरफ चल सकते हैं। इसी तरह 27 अक्तूबर बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद मार्कीट पर नजर रखें।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहूमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 22, 23 अक्तूबर पिछला रुख, 24 अक्तूबर दोपहर तक रेट स्टेबल रहेंगे, फिर 24 अक्तूबर दोपहर सवा बारह बजे के बाद तथा 27 अक्तूबर बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद झटका के साथ रेट एक तरफ चलेंगे, 28 अक्तूबर को तेजी बनकर नर्मी का असर रहेगा।  गुड़, चीनी, शक्कर, मिश्री तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं में 24, 27, 28 अक्तूबर खास दिन होंगे। 

गेहूं, गवारा, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 24 अक्तूबर दोपहर सवा बारह बजे के बाद मजबूती तथा 27 तारीख को बाद दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद कमजोरी का असर बन सकता है। हाजिर मार्कीट में लवाल तथा बिकवाल दोनों खामोश रहेंगे, काम करने से बचेंगे, वैसे मार्कीट में नापाएदारी का माहौल बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!