Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Apr, 2026 08:19 AM

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक) के पूर्वार्ध में ग्रहों की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं होता इसलिए ग्रह तथा ग्रह योग स्थिर सा बना रहेगा, किंतु उत्तरार्ध में तीन ग्रहों-बुध, शनि तथा सूर्य की पोजीशन में चेंज होती है। बुध तथा
Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक) के पूर्वार्ध में ग्रहों की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं होता इसलिए ग्रह तथा ग्रह योग स्थिर सा बना रहेगा, किंतु उत्तरार्ध में तीन ग्रहों-बुध, शनि तथा सूर्य की पोजीशन में चेंज होती है। बुध तथा सूर्य राशि बदलकर क्रमश: मीन तथा मेष राशि पर दाखिल होते हैं जबकि शनि उदय होता है। इनके अतिरिक्त बुध नक्षत्र पर भी स्थिति बदलता है। बुध तथा सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में जो उल्टफेर होता है उसकी समीक्षा करने से मालूम देता है कि आलोच्य सप्ताह काफी हलचल वाला हो सकता है, इसलिए मार्कीट को देख-समझ कर काम करने वाले सही रहेंगे।
सप्ताह में पूर्वार्ध में मार्कीट में मजबूती तथा स्टेबिलिटी का रुझान बना रहेगा किंतु उत्तरार्ध में जबरदस्त हलचल होगी, इसलिए संभल-संभाल कर काम करना चाहिए। वैसे 13, 14 अप्रैल खास दिन, दोनों दिन एक तरफे झटके आने की आशा। 14 अप्रैल के रुख पर नजर रखनी सही रहेगी।
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 10 अप्रैल तक तेजी, 11-12 बाजार की छुट्टी, 13-14 अप्रैल दोनों दिन किसी अच्छे मौके पर लगे एक तरफे फल सकते हैं। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में पूर्वार्ध में जोरदार उठापटक बनी रहेगी। शेयर मार्कीट में पहले तीन दिन मजबूती रहेगी, 13 तारीख को बाजार झटका के साथ एकतरफ चलेगा, 14 तारीख को बाजार पर फोकस रखें, इस दिन भी एकतरफा फायदा दे जाएगा।
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में घटाबढ़ी के बीच 8, 9, 10 अप्रैल मजबूती का रुख, 11-12 अप्रैल बाजार की छुट्टी, फिर 13-14 अप्रैल एकतरफे झटके आ सकते हैं। वैसे 14 अप्रैल के रुख को ज्यादा इंपोर्टैंस दें। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं एवं मिश्री इत्यादि में शुरू सप्ताह से पिछला रुख चल पड़ेगा किंतु 13-14 अप्रैल दोनों दिन बाजार पर नजर रखें।
गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 8, 9, 10, अप्रैल तेजी का रुख 13-14 अप्रैल को मंदा तेजी लगाकर फायदा उठाना ठीक रहेगा? हाजिर मार्कीट में पहले तीन दिन लवाल की जबरदस्त चहल-पहल बनी रहेगी मगर बाद में लवाल, बिकवाल दोनों खामोश तमाशाई से बने दिखेंगे।