आज मासिक दुर्गाष्टमी पर इस मुहूर्त और विधि से करें पूजा, खुलेंगे सौभाग्य के दरवाजे

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 10:51 AM

masik durgashtami 2025

प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, मासिक दुर्गाष्टमी के रूप में मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा के उपासकों के लिए किसी छोटी नवरात्रि से कम नहीं होता।

Masik Durgashtami 2025: प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, मासिक दुर्गाष्टमी के रूप में मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा के उपासकों के लिए किसी छोटी नवरात्रि से कम नहीं होता। आज मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सच्चे मन और उचित विधि-विधान से देवी की आराधना करने पर भक्त को पूरे नौ दिवसीय नवरात्रि व्रत के समान ही अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह माना जाता है कि मां दुर्गा की कृपा से जीवन की सभी बाधाएं, रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं आज की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में-

Masik Durgashtami 2025

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आज मासिक दुर्गाष्टमी, शुक्रवार के दिन सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेंगे।

पूजा के लिए शुभ और अशुभ समय

अभिजीत मुहूर्त: पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाने वाला अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल: इस समय किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए। आज राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

Masik Durgashtami 2025

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। उसके बाद पूजा का संकल्प लें।
पूजा स्थल पर मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें और उन्हें लाल चुनरी, सिन्दूर, बिंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
मां को लाल फूल, फल, और लौंग व कपूर अर्पित करें और उनके समक्ष धूप-दीप जलाएं।
उसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें या मां दुर्गा के बीज मंत्र "ॐ दुं दुर्गायै नमः" का कम से कम 108 बार जाप करें।
अंत में कपूर से मां दुर्गा की आरती करें और प्रसाद सभी में वितरित करें।

Masik Durgashtami 2025

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!