Mata Tauni Devi Temple: हिमाचल का चमत्कारी माता टौणी देवी मंदिर, जहां पत्थर बदलते हैं किस्मत

Edited By Updated: 24 Oct, 2025 06:00 AM

mata tauni devi temple

हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में कई ऐसे मंदिर हैं, जिन्हें देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। इनमें से एक मंदिर अपनी अद्भुत शक्ति और चमत्कारों के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mata Tauni Devi Temple: हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में कई ऐसे मंदिर हैं, जिन्हें देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। इनमें से एक मंदिर अपनी अद्भुत शक्ति और चमत्कारों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। ये मंदिर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित माता टौणी देवी का है। माता टौणी देवी का यह मंदिर लगभग 350 साल पुराना है। इस मंदिर के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मंदिर में कई चमत्कार देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के इस मंदिर की विशेषता और चमत्कार के बारे में-

PunjabKesari Mata Tauni Devi Temple

इस मंदिर की विशेषता
यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अपनी अनोखी परंपरा और विश्वास की वजह से भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माना जाता है कि लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए माता की पिंडी के पास दो पत्थरों को टकराते हैं। कहा जाता है कि यहां केवल पत्थर टकराने भर से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। श्रद्धालु यहां अपनी समस्याओं और इच्छाओं को भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ व्यक्त करते हैं। हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता के बीच यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां की अनोखी परंपरा लोगों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ती है।

PunjabKesari Mata Tauni Devi Temple

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर सदियों से इस चमत्कारी परंपरा का केंद्र रहा है। पर्यटक और भक्त यहां न सिर्फ दर्शन करने आते हैं, बल्कि अपनी आस्था और श्रद्धा को भी मजबूत करते हैं। इस मंदिर की अनोखी परंपरा ने इसे हिमाचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल कर दिया है। हर साल यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की उम्मीद लेकर लौटते हैं।

PunjabKesari Mata Tauni Devi Temple

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!