Mata vaishno devi news : चैत्र नवरात्र से पहले ही हाउसफुल हुआ दरबार ! बढ़ती तादाद के बीच ट्रेनों की कमी, भक्तों ने सरकार से लगाई स्पेशल ट्रेन चलाने की गुहार

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 09:54 AM

mata vaishno devi news

चैत्र नवरात्र की शुरुआत में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन माता के भक्तों का उत्साह अभी से चरम पर है। स्थिति यह है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी जैसे बड़े शहरों से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना...

Mata vaishno devi news : चैत्र नवरात्र की शुरुआत में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन माता के भक्तों का उत्साह अभी से चरम पर है। स्थिति यह है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी जैसे बड़े शहरों से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना नामुमकिन हो गया है। वंदे भारत, राजधानी और श्री शक्ति एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है, जिससे श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।

नवरात्र के दौरान (19 से 27 मार्च) कटड़ा रूट की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने महीनों पहले प्रयास किया, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। अब उनके पास केवल 'तत्काल' टिकट का ही एकमात्र सहारा बचा है। पिछले साल आई प्राकृतिक आपदाओं और रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्यों की वजह से अभी भी करीब आधा दर्जन नियमित ट्रेनें पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई हैं। सीमित संसाधनों के बीच भक्तों की संख्या दोगुनी होने से संकट गहरा गया है।

देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारिक संगठनों ने रेल मंत्रालय और भारत सरकार से गुहार लगाई है कि चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नवरात्र स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगर अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलीं, तो हजारों लोग माता के दर्शनों से वंचित रह जाएंगे। अनुमान है कि इस बार नवरात्र के दौरान प्रतिदिन 40,000 से 50,000 श्रद्धालु भवन पहुँचेंगे। सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जम्मू रेलवे स्टेशन और कटड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की भी तैयारी है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
रेलवे मंडल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे बोर्ड को अतिरिक्त फेरे और नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि अगले 24 से 48 घंटों में रेलवे की ओर से कुछ विशेष घोषणाएं की जा सकती हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!