Mata Vaishno Devi Yatra : हेलीकॉप्टर थमे पर कदम नहीं ! भारी बारिश के बीच पैदल ही चढ़ाई कर रहे श्रद्धालु, वैष्णो देवी में दिखा अद्भुत नजारा

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 12:09 PM

mata vaishno devi yatra

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है।

Mata Vaishno Devi Yatra : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। हालांकि, पिछले 24 घंटों से कटड़ा और आसपास के पहाड़ी इलाकों में हो रही रुक-रुक कर बारिश ने यात्रा की रफ्तार पर थोड़ा असर डाला है, लेकिन भक्तों के उत्साह के आगे मौसम की चुनौतियां फीकी नजर आ रही हैं।

हेलीकॉप्टर और अन्य सेवाएं प्रभावित
खराब विजिबिलिटी और तेज हवाओं के कारण एहतियात के तौर पर कटड़ा से सांझीछत के बीच चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है। इसके साथ ही, ऊंचे इलाकों में धुंध की वजह से बैटरी कार सेवा और भवन से भैरव घाटी तक जाने वाली रोपवे सेवा के संचालन में भी बाधा आ रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रहा है।

श्रद्धालुओं का जोश हाई
हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने के बावजूद भक्तों के कदमों में कोई कमी नहीं आई है। श्रद्धालु रेनकोट पहनकर और छाते लेकर पैदल ही जय माता दी के जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़ रहे हैं। कटड़ा बेस कैंप पर हजारों की संख्या में भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है, जिससे यह साफ है कि आस्था के आगे मौसम का मिजाज गौण है।

श्राइन बोर्ड की तैयारी और सलाह
सुरक्षा अलर्ट: फिसलन वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आश्रय की व्यवस्था: यात्रियों के ठहरने के लिए रैन बसेरों और विश्राम गृहों में पर्याप्त जगह सुनिश्चित की गई है।

हेल्पलाइन: यात्रियों को आधिकारिक घोषणाओं पर ही ध्यान देने और मौसम साफ होने तक धैर्य रखने का आग्रह किया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!