Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Sep, 2025 02:00 PM

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में खानपान का बहुत महत्व होता है क्योंकि ये समय साधना, उपवास और शारीरिक व मानसिक शुद्धि का होता है। इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह परंपरागत नियमों व शरीर की पवित्रता के अनुसार तय किया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में खानपान का बहुत महत्व होता है क्योंकि ये समय साधना, उपवास और शारीरिक व मानसिक शुद्धि का होता है। इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह परंपरागत नियमों व शरीर की पवित्रता के अनुसार तय किया गया है। नवरात्रि व्रत रखने वाले जातक को पूरी तरह से पवित्रता का पालन करना चाहिए। शुद्धता का भी इस व्रत में बेहद ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान विचारों की शुद्धता सबसे ज्यादा जरूरी है। इस दौरान आपके मन में कई बुरे विचार, दूसरों के प्रति ईर्ष्या का भाव नहीं रहना चाहिए। इस दौरान पूर्णतः ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए साथ ही झूठ नहीं बोलना चाहिए।
शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। जो 1 अक्टूबर तक रहेगा। इन नौ दिनों में भक्त नवदुर्गा की पूरी श्रद्धानुसार पूजा-अर्चना करते हैं। इन दिनों मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने के साथ-साथ उनके लिए विशेष पूजा-पाठ भी किया जाता है। शास्त्रों में मां के नवरात्रि व्रत के जरूरी नियम भी बताए गए हैं। नवरात्रि व्रत के नियम व व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं ताकि आप से व्रत में कोई गलती न हो और आपकी पूजा सफल और शुभ फलदायक रहे।

Shardiya Navratri 2025 Me Kya Khayen शारदीय नवरात्रि में क्या खाएं
फल – सेब, केला, अनार, पपीता, अंगूर आदि।
सब्जियां- आलू, कद्दू, अरबी, खीरा, मूली आदि।
साबूदाना – साबूदाना खिचड़ी, वड़ा, खीर।
कुट्टू का आटा – कुट्टू की पूरी, परांठा, पकौड़े।
सिंघाड़े का आटा – हलवा, पूरी, पकोड़े।
शकरकंद और आलू – उबले या हल्के मसाले में बने।
समक (सांवा चावल) – खिचड़ी, खीर, पुलाव।
दूध और दही – लस्सी, छाछ, रायता।
सूखे मेवे – बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश।
मखाना – भुना हुआ या खीर के रूप में।
सेंधा नमक – साधारण नमक की जगह प्रयोग करें।
शहद और गुड़ – मिठास के लिए।

Shardiya Navratri 2025 Me Kya Nahi Khaye शारदीय नवरात्रि में क्या नहीं खाएं
अनाज – गेहूं, चावल, जौ, मकई आदि।
साधारण नमक (सेंधा नमक के अलावा)।
प्याज और लहसुन – तामसिक माने जाते हैं।
मांसाहार – मांस, मछली, अंडा, सब वर्जित।
शराब और नशीले पदार्थ।
डिब्बाबंद, पैकेट वाले फूड और फास्ट फूड।
मसालेदार व गरिष्ठ भोजन – जैसे लाल मिर्च, गरम मसाले।
कॉफी और चाय का अत्यधिक सेवन – हल्का लेने पर ही ठीक।
