Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृपक्ष, ये हैं श्राद्ध की Dates

Edited By Updated: 22 Jul, 2023 06:50 AM

pitru paksha

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत ही महत्व माना जाता है। पितृों को समर्पित यह माह भाद्रपद मास की पूर्णिमा  तिथि से शुरु होता है और अश्विन मास

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pitru Paksha 2023: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत ही महत्व माना जाता है। पितृों को समर्पित यह माह भाद्रपद मास की पूर्णिमा  तिथि से शुरु होता है और अश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होता है। इस समय के दौरान पितरों के नाम से श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है। कहा जाता है की जो व्यक्ति श्राद्ध नहीं करता उसके पितरों की आत्मा को शांति नहीं मिलती। तो आइए जानते हैं, इस साल 2023 में कब से शुरू और खत्म होगा पितृ पक्ष।

PunjabKesari Pitru Paksha

When will Pitru Paksha start कब शुरू होगा पितृपक्ष
इस वर्ष 29 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत होगी और 14 अक्टूबर को इसका समापन हो जाएगा। पितृ पक्ष में व्यक्ति की मृत्यु तिथि के अनुसार उसका श्राद्ध किया जाता है। अगर किसी मृत व्यक्ति की तिथि याद न हो तो पितृपक्ष की अमावस्या तिथि पर उसका श्राद्ध कर दिया जाता है। तो आइए जानते हैं पूरी लिस्ट:

PunjabKesari Pitru Paksh

29 सितंबर 2023 शुक्रवार: पूर्णिमा श्राद्ध
29 सितंबर शुक्रवार: प्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर शनिवार: द्वितीया श्राद्ध
01 अक्टूबर रविवार: तृतीया श्राद्ध
02 अक्टूबर सोमवार: चतुर्थी श्राद्ध
03 अक्टूबर मंगलवार: पंचमी श्राद्ध
04 अक्टूबर बुधवार: षष्ठी श्राद्ध
05 अक्टूबर गुरुवार: सप्तमी श्राद्ध
06 अक्टूबर शुक्रवार: अष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर शनिवार: नवमी श्राद्ध
08 अक्टूबर रविवार: दशमी श्राद्ध
09 अक्टूबर सोमवार: एकादशी श्राद्ध
11 अक्टूबर बुधवार: द्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर गुरुवार: त्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर शुक्रवार: चतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर शनिवार: सर्व पितृ अमावस्या   

PunjabKesari Pitru Paksha

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!