Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Aug, 2026 04:46 PM
रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का बंधन माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त, 2026 शुकवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु, सफलता और अच्छी सेहत के लिए उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती हैं।
Raksha Bandhan 2026 Zodiac Sign Rakhi Color : रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का बंधन माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त, 2026 शुकवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु, सफलता और अच्छी सेहत के लिए उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती हैं। भाई को राखी बांधते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार, सही रंग की राखी चुनकर सही विधि से भाई को तिलक लगाती हैं, तो इससे भाई के जीवन में खुशहाली और बरकत बनी रहती है और ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
मेष राशि वालों भाईयों को लाल या गहरा गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए क्योंकि इस के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। लाल रंग की राखी बांधने से भाई के साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
वृषभ राशि वालों भाईयों के सफेद, चांदी जैसी या नीले रंग की राखी की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग भाई के जीवन में शांति, सुख-सुविधाएं और स्थिरता लेकर आता है।
मिथुन राशि वाले भाई अपने भाई की कलाई में हरा या तोतिया रंग का रक्षा सूत्र बांधें। हरे रंग की राखी भाई की बुद्धि, व्यापार और संचार क्षमता को मजबूत बनाती है।

कर्क राशि वाले भाईयों की कलाई में रेशमी सफेद, सिल्वर या पीले रंग की रंग की राखी बांधनी चाहिए। सफेद या चमकीली राखी बांधने से भाई का मन शांत रहता है और मानसिक तनाव दूर होता है।
सिंह राशि राशि वाले भाईयों की कलाई में पीला, नारंगी या सुनहरा रंग का राखी बांधना चाहिए। इन रंगों की राखी से भाई के मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और करियर में प्रगति होती है।
कन्या राशि वाले भाईयों की कलाई में हरा या हल्का नीला रक्षा सूत्र बांधना चाहिए। बुध स्वामी होने के कारण हरा रंग कन्या राशि के भाइयों के लिए अत्यंत शुभ है। इससे कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
तुला राशि वाले भाईयों को सफेद, क्रीम या हल्का नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए क्योंकि शुक्र देव की कृपा पाने के लिए यह रंग सबसे उत्तम है। इससे भाई के जीवन में समृद्धि और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।
वृश्चिक राशि वाले भाईयों को बहनें लाल, केसरिया या पीला रक्षा सूत्र बांध सकती है। मंगल के प्रभाव से यह रंग भाई को गुप्त शत्रुओं और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।

धनु राशि वाले भाईयों को पीले, केसरिया या सुनहरी रंग क राखी बांधनी चाहिए। माना जाता है कि पीला रंग ज्ञान, भाग्य और धन-समृद्धि को आकर्षित करता है।
मकर राशि वाले भाईयों की कलाई में बहनें गहरा नीला, बैंगनी या हल्का काला धागा मिला हुआ राखी बांधें क्योंकि नीला रंग भाई को दुर्घटनाओं से बचाता है और कर्मक्षेत्र में सफलता दिलाता है।
कुंभ राशि वाले भाईयों को नीले, आसमानी या मल्टीकलर की राखी बांधनी बहुत शुभ मानी जाती है। इससे भाई की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
मीन राशि वाले भाईयों को उनकी बहनें पीले, सुनहरे या नारंगी रंग की राखी बांधे। माना जाता है कि इस रंग की राखी बांधने से भाई के जीवन में सुख-शांति और आर्थिक मजबूती बनी रहती है।
