Sarva Pitru Amavasya 2025: इस अमावस्या पर बन रहे 4 शुभ संयोग, पितृ इन राशियों के लिए खोलेंगे सौभाग्य के द्वार

Edited By Updated: 21 Sep, 2025 03:00 AM

sarva pitru amavasya 2025

Sarva Pitru Amavasya 2025: आज 21 सितम्बर को सर्वपित्त अमावस्या मनाई जा रही है। यह दिन श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन होता है और इसी के साथ इस दिन ही सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन यह भारत में मान्य नहीं होगा। श्राद्ध पक्ष का यह आखिरी दिन बेहद ही खास होगा...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sarva Pitru Amavasya 2025: आज 21 सितम्बर को सर्वपित्त अमावस्या मनाई जा रही है। यह दिन श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन होता है और इसी के साथ इस दिन ही सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन यह भारत में मान्य नहीं होगा। श्राद्ध पक्ष का यह आखिरी दिन बेहद ही खास होगा क्योंकि आज 4 शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग की वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें हर क्षेत्र में सफलता देखने को मिलेगी। सबसे पहले सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ योग, शुक्ल योग और साथ ही  गजकेसरी योग का भी निर्माण होने जा रहा है, जो इस दिन की खासियत को और भी ज्यादा बढ़ाता है। ज्योतिष के अनुसार इन शुभ योगों का प्रभाव विशेष रूप से 4 राशियों पर पड़ेगा, जिनकी किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये योग, और किन राशियों को मिलेगा लाभ।

PunjabKesari Sarva Pitru Amavasya 2025

These zodiac signs will be blessed with special blessings from their ancestors इन 4 राशियों पर रहेगी पितरों की विशेष कृपा:

वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह अमावस्या अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए कार्य इस समय पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पितरों का आशीर्वाद मिलने से मानसिक संतुलन बेहतर होगा।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में नई दिशा मिलेगी। अगर आप किसी सरकारी या बड़ी कंपनी में नौकरी के इच्छुक हैं, तो इस समय प्रयास करना लाभकारी रहेगा। पितरों के आशीर्वाद से आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

PunjabKesari Sarva Pitru Amavasya 2025

कन्या
कन्या राशि वालों को इस अमावस्या पर विशेष रूप से धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है। यह समय पितरों की पूजा कर उनके आशीर्वाद से अपने जीवन की दिशा को सकारात्मक बनाने का है।

मकर
मकर राशि के लिए यह अमावस्या कई नए द्वार खोल सकती है। खासकर जो लोग राजनीति, प्रशासन या समाजसेवा से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। करियर में उन्नति, धन लाभ और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पितरों का आशीर्वाद आपके सभी अटके हुए कार्यों को गति देगा।

PunjabKesari Sarva Pitru Amavasya 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!