भविष्यफल: शनि-चंद्र के षडाष्टक योग से किसका छिनेगा सुख-चैन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 08:08 AM

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 24.02.18 चंद्र वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक। आज का विशेष उपाय: समस्याओं से मुक्ति हेतु नारियल पर मौली बांधकर शनि मंदिर में चढ़ाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 24.02.18 चंद्र वृष राशि व रोहिणी नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय: समस्याओं से मुक्ति हेतु नारियल पर मौली बांधकर शनि मंदिर में चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय वशिने नमः ॥ इस शनि मंत्र से समस्याएं समाप्त होती हैं।


मेष: आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रतिकूल परिस्थितियों का अनुभव होगा। लेने-देने में समस्याएं आएंगी। उपकरणों से चोट लगेगी।


वृष: मन में असंतोष की भावना आएगी। स्टूडैंट्स को योग्यता के आधार पर परिणाम मिलेंगे। शाम में दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।


मिथुन: अपारिवारिक असहमति से गृहक्लेश होगा। परिजनों को ठेस पहुंचेगी। अपमानित होने के योग हैं। सेहत पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा।


कर्क: लोकप्रियता व क्षमताओं में वृद्धि होगी। गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी।


सिंह: सांसारिक मामलों से प्रसन्नता मिलेगी। बड़े आर्थिक मुनाफे के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। पेट की समस्या सताएगी। 


कन्या: प्रयासों से सफल रहेंगे। आध्यात्मिक शक्तियों को खोजने का प्रयास करेंगे। विरोधी षड्यंत्र करेंगे। चापलूस भीतरघात करेंगे।


तुला: जोखिमपूर्ण सौदे से नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय टालेंगे। यात्रा में समस्याएं होंगी। नई परियोजनाओं हेतु समय अनुचित है।


वृश्चिक: नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी। वित्तीय निवेश में सफल रहेंगे। अग्रजों से प्रेम मिलेगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी।


धनु: व्यवसाय परिवर्तन के योग हैं। ऋण प्राप्ति में सफल रहेंगे। वित्तीय निवेश हेतु रिस्क उठाएंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।


मकर: परिस्थितियों वश परिणाम मिलेंगे। पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी। बुजुर्गों से मदद मिलेगी। पारिवारिक उत्सव सम्पन्न होगा।


कुंभ: नई परियोजनाएं असफल रहेंगी। वित्तीय निवेश में घाटा होगा। निवेश करने से बचें। अपमान का सामना करना पड़ेगा सवधान रहें।


मीन: सामाजिक कलह के योग हैं। पारिवारिक प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। यात्रा से संबंधित मसले हल होंगे। स्वास्थ्य समस्या परेशान करेगी। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!