Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Nov, 2025 08:33 AM
Shani Budh Margi 2025: 30 साल के बाद शनि और बुध जैसे दो महत्वपूर्ण और आपस में मित्र ग्रह है एक साथ मार्गी होने जा रहे हैं यानी सीधी चाल चलने वाले हैं। 28 नवंबर को पहले शनि देव मार्गी हो जाएंगे और उसके एक दिन बाद 29 नवंबर को बुद्ध भी मार्गी हो...
Shani Budh Margi 2025: 30 साल के बाद शनि और बुध जैसे दो महत्वपूर्ण और आपस में मित्र ग्रह है एक साथ मार्गी होने जा रहे हैं यानी सीधी चाल चलने वाले हैं। 28 नवंबर को पहले शनि देव मार्गी हो जाएंगे और उसके एक दिन बाद 29 नवंबर को बुद्ध भी मार्गी हो जाएंगे। जब यह दोनों ग्रह अस्त होते हैं, यह उल्टी चाल में होते हैं तो इनके शुभ फलों में कमी रहती है लेकिन जब यह सीधी चाल में आ जाते हैं तो इनके शुभ फलों में बढ़ोतरी हो जाती है। अब इन दोनों ग्रहों का सीधी चाल में आना कई राशियों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। शनि और बुद्ध के मार्गी होने से जिन राशियों को बड़ा फायदा होने वाला है, उनमें पहले भाग्यशाली राशि मेष राशि है।
मेष राशि पर 29 मार्च से साडेसाती भी चल रही है और शनि की उल्टी चाल के बीच मेष राशि वाले बीच-बीच में कोई न कोई परेशानी भी झेल रहे हैं लेकिन अब शनि और बुद्ध की सीधी चाल मेष राशि वालों को न केवल बहुत बड़ी राहत देने वाली है बल्कि कामयाबी के दरवाजे भी खोलने वाली है। मेष राशि वालों के लिए अब शनि का सीधी चाल चलना कई काम सीधे करने वाला होगा। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होगी, जो आपको रोमांचित करेंगी। मेष राशि वाले अपने आप को नई ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। खुशियां भी आपके पास चलकर आएंगी। उपलब्धियां भी आपके खाते में दर्ज होगी और पैसा भी कई स्रोतों से आएगा क्योंकि बुध ग्रह भी आप पर मेहरबान रहने वाले हैं।
दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है जो बुद्ध की राशि है और शनि की मित्र राशि है। मिथुन राशि वालों का कैरियर तेजी से आगे बढ़ेगा। विदेश जाने की योजना भी सिरे चल सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वैसे पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी यह दोनों ग्रह मिलकर बनाएंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और तुला राशि वालों के लिए इन दोनों ग्रहों का सीधी चाल चलना बहुत बड़ी राहत देने वाला है।अब अटके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग बनेंगे। कार्य स्थल पर दबदबा बढ़ेगा। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होगी।
चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। जिस पर ढैया भी चल रही है लेकिन इसके बावजूद अब शनि और बुध धनु राशि वालों को कई क्षेत्रों में जबरदस्त कामयाबी देने वाले हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ देने वाले हैं। इनकम के नए साधन बनाने वाले हैं। रोमांस के मौके भी देने वाले हैं। नया वाहन या घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कर्ज चुकाने में भी आप कामयाब रहेंगे।
पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है हालांकि मीन राशि पर शनि की साडेसाती भी चल रही है लेकिन इसके बावजूद मीन राशि वाले काफी फायदे में रहने वाले हैं। मीन राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे और यह साल करियर के लिए हाथ से बहुत ही उन्नति दायक साबित होगा। इस अवधि में आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी और आपके संपर्क भी बढ़ेंगे यानी प्रभावशाली लोगों से आपका अच्छा। मेल-मिलाप होगा।उठना-बैठना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
गुरमीत बेदी
9418033344
