Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Jul, 2026 03:50 PM

हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत खास महत्व है। सावन व्रत का नाम सुनते ही सभी के मन में बस यही बात आती है कि यह व्रत कुंबारी कन्याएं मनचाहे वर पाने के लिए और शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मधुरता बनाएं रखने के...
Sawan Somwar Marriage Vrat Men : हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत खास महत्व है। सावन व्रत का नाम सुनते ही सभी के मन में बस यही बात आती है कि यह व्रत कुंबारी कन्याएं मनचाहे वर पाने के लिए और शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मधुरता बनाएं रखने के लिए रखती हैं। सावन सोमवार का व्रत 03 अगस्त, 2026 को रखा जाएगा। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से शिव जी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मुराद पूरी होती है। जैसे लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं वैसे क्या आप ने कभी यह सोचा है कि क्या अविवाहित लड़के भी मनचाही जीवनसाथी या दुल्हन पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं शास्त्रों में इसके बारे में क्या कहा गया है।
शास्त्रों का क्या है जवाब?
जी हां जैसे अविवाहित लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं, वैसे ही मनचाही जीवनसाथी या दुल्हन पाने के लिए लड़के भी सावन सोमवार का व्रत रख सकते हैं। हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार, शिव जी की भक्ति या व्रत किसी एक लिंग के लिए सीमित नहीं है। कोई भी शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा कर सकता है और व्रत रख सकता है। धार्मिक ग्रंथों में कहीं भी ऐसी किसी बात को कोई जिक्र नहीं किया है कि सावन सोमवार का व्रत केवल लड़किया कर सकती है और पुरुष नहीं कर सकते हैं। देवों के देव महादेव की पूजा में लिंग, आयु या जाति का कोई बंधन नहीं है। कोई भी कुंवारा या शादीशुदा पुरुष पूरे विधि-विधान के साथ सावन सोमवार या सोलह सोमवार का व्रत रख सकता है।

लड़कों को सावन सोमवार व्रत रखने से क्या लाभ मिलते हैं?
माना जाता है कि जो भी कुंवारा लड़का सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखता है और पूरे विधि-विधान से शिव जी की आराधना करता है, उसे मनचाही जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।
जो लड़का सावन सोमवार का व्रत रखता है उसकी शादी में बार-बार आ रही रुकावटें दूर होती और सारे बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। साथ ही कुंडली के विवाह दोष दूर होते हैं।
महादेव की कृपा से न सिर्फ वैवाहिक जीवन सुधरता है, बल्कि पुरुषों के जीवन में आर्थिक स्थिरता भी आती है। नौकरी और व्यापार में आ रही परेशानियां खत्म होती हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ