Shani Vakri: 138 दिन के लिए शनि वक्री, मीन राशि वालों पर ऐसा होगा इसका असर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 May, 2025 08:28 AM

Shani Vakri 2025: एक तो शनि देव राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि से मीन राशि में आ चुके हैं और मीन राशि में गोचर करते हुए वह अब 138 दिन उल्टी चाल भी चलने वाले हैं। ज्योतिष की भाषा में इसे वक्री हो जाना कहा जाता है और अंग्रेजी में इसे रेट्रोग्रेड होना...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2025: एक तो शनि देव राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि से मीन राशि में आ चुके हैं और मीन राशि में गोचर करते हुए वह अब 138 दिन उल्टी चाल भी चलने वाले हैं। ज्योतिष की भाषा में इसे वक्री हो जाना कहा जाता है और अंग्रेजी में इसे रेट्रोग्रेड होना कहा जाता है। शनि वक्र अवस्था में और भी ज्यादा पावरफुल हो जाते हैं और 138 दिन मीन राशि के लोग शनिदेव की पावर भी देखेंगे और शनि देव का जलवा भी देखेंगे। मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी पिछले अढ़ाई साल से चल रही है और अब 29 मार्च 2025 से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है।

Shani Vakri
इसी साढ़ेसाती के बीच अब शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की यह उल्टी चाल मीन राशि वालों वालों के लिए कई क्षेत्रों में सफलता का डंका बजाने वाली है। शनिदेव आपके कौन-कौन से सपने पूरे करेंगे। किस-किस क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी और कुल मिलाकर 138 दिन का शनि का यह उल्टी चाल का पीरियड मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। मीन राशि वाले क्या खोएंगे, क्या पाएंगे। वैसे भी शनि देव कर्म फल दाता है और जब देने पर आते हैं तो छप्पर फाड़ कर देते हैं।

शनि देव साल में एक बार लंबी अवधि के लिए वक्र अवस्था में आते हैं यानी उल्टी चाल चलते हैं यानी रेट्रोग्रिड हो जाते हैं तो उस समय ज्योतिष की दुनिया में काफी हलचल होती है क्योंकि शनि का वक्र होना सभी राशियों को प्रभावित करता है। कई राशियों को शनि रंक से राजा बना देते हैं तो कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचा देते हैं।

Shani Vakri
यह भविष्यफल चंद्र राशि के मुताबिक बता रहे हैं। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची से शुरू होता है तो ऐसे लोगों की मीन राशि होती है।

मीन राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं। मल्टी टैलेंटेड होते हैं। गहरी भावनाओं और संवेदनशीलता से भरे होते हैं। यानी इमोशनल भी होते हैं और कल्पनाशील भी होते हैं। दूर दृष्टि वाले भी होते हैं। दूर की सोचते हैं और कल्पनाओं में खो जाना उन्हें बेहद पसंद होता है। ये लोग अक्सर दूसरों के दुख-दर्द को महसूस कर लेते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मीन राशि वाले अच्छे दोस्त और सलाहकार साबित होते हैं। उनकी सोच रचनात्मक और कलात्मक होती है, जो उन्हें कला, संगीत और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट बनाती है। उनके व्यक्तित्व में एक अलग आकर्षण रहता है।

Shani Vakri
अब शनि देव का 138 दिन उल्टी चाल चलना साढ़ेसाती के बावजूद मीन राशि वालों को गजब की कामयाबी देने वाला है। जो लोग नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय बड़ा लाभकारी रहेगा। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बिजनेस में नया पार्टनर मिल सकता है जिसके साथ आप बिजनेस को नई ऊंचाई दे सकते हैं। पुरानी इन्वेस्टमेंट से भी आपको लाभ मिलेगा और नई इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी समय आपकी फेवर में रहने वाला है। खासकर सितंबर और अक्टूबर का महीना नई प्रॉपर्टी खरीदने और नई इन्वेस्टमेंट करने के लिए बहुत उपयुक्त रहने वाला है।

यदि आप विदेश में नौकरी या व्यापार करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। शनि देव का उल्टी चाल चलना आपको अपार धन लाभ और स्थिरता देने वाला है। आपकी आमदनी के नए साधन बनते चले जाएंगे। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपकी फेवर में आ सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Shani Vakri
शनि देव आपके जीवन की भौतिक सुख-सुविधाओं में भी इजाफा करेंगे। आपकी किस्मत का सितारा बुलंद करेंगे। आपको आगे बढ़ाने के मौके देंगे और आप कई क्षेत्रों में अपनी लीडरशिप क्वालिटी को साबित करेंगे। यह समय उन लोगों के लिए भी खास है जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं क्योंकि भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रिलेशनशिप की बात करें तो रिश्तों में गहराई आएगी और आत्मनिर्भरता की तरफ आप तेजी से बढ़ेंगे।

मीन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन हमेशा महत्वपूर्ण होता है लेकिन शनि देव की कृपा से अब आपको आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में भावनात्मक संतुलन आएगा और आप दूसरों की बजाय खुद के निर्णयों पर भरोसा करना सीखेंगे। दांपत्य जीवन में एक नई गहराई और रोमांस देखने को मिलेगा।

Shani Vakri

अविवाहित जातकों के लिए मांगलिक कार्य करवाने वाला योग भी बन रहा है इसलिए वह लोग जो अपने विवाह का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब  शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कन्या राशि वाले विद्यार्थी अगर विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पाले हैं तो यह सपना पूरा हो सकता है और विदेश जाने की कोई फाइल अगर आपने लगा रखी है तो अब वह शुभ घड़ी आ सकती है जब आप विदेश जा पाएंगे।

जॉब में आपकी प्रमोशन और प्रशंसा का योग बन रहा है। आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नए मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है। नई प्रॉपर्टी बनाने या नया वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है और संतान की तरफ से भी कोई खुशखबरी आपको मिलेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

Shani Vakri

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!