Shri Omkareshwar Jyotirlinga : महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में होगा भव्य शृंगार, 24 घंटे भक्तों के लिए खुले रहेंगे द्वार

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 10:03 AM

shri omkareshwar jyotirlinga

Shri Omkareshwar Jyotirlinga : महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर के द्वार पूरे 24 घंटे खुले रहेंगे। इसी कारण प्रतिदिन रात...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shri Omkareshwar Jyotirlinga : महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर के द्वार पूरे 24 घंटे खुले रहेंगे। इसी कारण प्रतिदिन रात 8:30 बजे होने वाली शयन आरती इस बार नहीं की जाएगी। महापर्व पर भगवान शिव के विश्राम की परंपरा भी स्थगित रहेगी और भक्तों को निरंतर दर्शन का अवसर मिलेगा। मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया जाएगा।

श्रीजी मंदिर ओंकारेश्वर ट्रस्ट के अनुसार, तड़के 3 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद अगले दिन रात 3 बजे तक दर्शन जारी रहेंगे, बीच में केवल अल्प समय के लिए व्यवस्था अनुसार पट बंद किए जाएंगे।

परंपरा के अनुसार सामान्य दिनों में यहां भगवान शिव और माता पार्वती के रात्रि विश्राम की व्यवस्था होती है। रात में भगवान के लिए सेज सजाई जाती है, झूला और चौंसर भी बिछाए जाते हैं, तथा शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि पर यह क्रम नहीं होगा।

मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पंडितों ने बताया कि जिस प्रकार उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती का विशेष महत्व है, उसी तरह ओंकारेश्वर में शयन आरती की अलग पहचान है। हालांकि इस विशेष पर्व पर भक्तों की सुविधा के लिए शयन आरती और रात्रि विश्राम की परंपरा स्थगित रहेगी।

महाशिवरात्रि की भोर में मंदिर खुलते ही साधु-संत और संन्यासी शोभायात्रा के साथ पहुंचकर सबसे पहले पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ होंगे। दोपहर लगभग 12:20 बजे भोग के समय कुछ देर के लिए पट बंद किए जाएंगे, फिर देर रात तक निरंतर दर्शन होते रहेंगे।

इस अवसर पर मंदिर के साथ-साथ पूरी तीर्थनगरी और घाटों को रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!