Barsana Ropeway : बरसाना आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें !  5 दिन बंद रहेगा रोपवे, जानें कब खुलेगा

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 09:39 AM

barsana ropeway

Barsana Ropeway : मथुरा के बरसाना में स्थित राधारानी मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बार-बार रोपवे बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीधाम बरसाना में चलने वाला राधारानी रोपवे इस बार वार्षिक मेंटेनेंस के चलते 1 फरवरी से 5...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Barsana Ropeway : मथुरा के बरसाना में स्थित राधारानी मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बार-बार रोपवे बंद होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीधाम बरसाना में चलने वाला राधारानी रोपवे इस बार वार्षिक मेंटेनेंस के चलते 1 फरवरी से 5 फरवरी तक बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

बताया जा रहा है कि रोपवे को अब तक छह से अधिक बार अलग-अलग वजहों से अस्थायी रूप से बंद किया जा चुका है। इससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों की यात्रा योजनाएं बार-बार प्रभावित हो रही हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति अधिक कठिन हो जाती है, क्योंकि वे रोपवे को सबसे सुविधाजनक माध्यम मानकर यात्रा तय करते हैं।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि हर बार किसी न किसी कारण से रोपवे सेवा रोक दी जाती है, लेकिन इसकी पूर्व सूचना सार्वजनिक रूप से नहीं दी जाती। अधिकतर लोगों को मौके पर पहुंचने के बाद ही बंदी की जानकारी मिलती है, जिससे उन्हें निराशा होती है।

इससे पहले भी तकनीकी खराबी, जैसे ट्रॉली के ब्रेक सिस्टम में खराबी, जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल रोपवे प्रबंधन ने अपने कार्यालय के बाहर एक सूचना चस्पा कर दी है, लेकिन व्यापक स्तर पर जानकारी न देने को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!