शुक्र ग्रह की शांति के लिए करें इन मंत्रों का जप

Edited By Updated: 03 Dec, 2021 05:43 PM

shukar grah mantra in hindi

ज्योतिष व धार्मिक शास्त्रों शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी तथा शुक्र ग्रह को समर्पित है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन विधि वत रूप से इन दोनों की यानि देवी लक्ष्मी व शुक्र ग्रह की उपासना करनी चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष व धार्मिक शास्त्रों शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी तथा शुक्र ग्रह को समर्पित है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन विधि वत रूप से इन दोनों की यानि देवी लक्ष्मी व शुक्र ग्रह की उपासना करनी चाहिए। आमतौर पर लोग इस दिन देवी लक्ष्मी की ही पूजा करते हैं परंतु आपको बता दें ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह से जुड़ी भी खास जानकारी उल्लेखित है। इसमे कहा गया है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव अधिक होता है, वह व्यक्ति जीवनभर सुखी रहता है। परंतु इसके लिए कुंडली के अन्य भावों में शुभ ग्रह का उपस्थित होना भी बेहद जरूरी हैै। क्योंकि कई अवसरों पर शक्र ग्रह के कमजोर हो जाने पर व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को शुक्र की पूजा अत्यंत लाभदायक होती है। तो वहीं अगर इस दौरान शुक्र ग्रह की शांति के लिए उनके मंत्रों का जप किया जाए तो और भी जल्दी शुभ फल प्राप्त होते हैं। तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह शांति मंत्र- 

शुक्र शांति ग्रह मंत्र
हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् ।
सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम् ।।

इस मंत्र का अर्थ है- जो दैत्यों के परम गुरु है! जिसका स्वरूप बर्फ के चादर की तरह कांतिमय है। जो शास्त्रों के ज्ञाता हैं। ऐसे आचार्य गुरु को दंडवत प्रणाम करता हूं। आप चाहे तो पूजा के समय बुध शांति ग्रह मंत्र के साथ-साथ इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। यह मंत्र भी बहुत ही प्रभावशाली है।

ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते पुष्‍पदंत तीर्थंकराय।
अजितयक्ष महाकालियक्षी सहिताय ॐ आं क्रों ह्रीं ह्र:।।

कब करें इस मंत्र का जाप-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके उपरांत अपने आराध्य देव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें। फिर शुक्र को प्रणाम करें। तथा कुछ समय के लिए ध्यान कर मंत्र का जाप करें। 

शुक्र शांति ग्रह मंत्र के लाभ
सभी प्रकार के हानिकारक तत्वों का नाश होता है।

इस मंत्र के जाप से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

इस शांति मंत्र का जाप रोजाना करता है तो उसके जीवन से सभी नकारात्मक गुण दूर हो जाते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!