T20 World Cup जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ICC ने किया 'अपमान', इस लिस्ट में नहीं मिली जगह

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 09:01 PM

icc  insulted  the players of t20 world cup winning team india

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतकर इतिहास रचा, लेकिन इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नामित नहीं किया गया है। यह फैसला कई...

नेशनल डेस्क : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतकर इतिहास रचा, लेकिन इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के फरवरी महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नामित नहीं किया गया है। यह फैसला कई क्रिकेट प्रशंसकों को चौंकाने वाला लग रहा है, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था।

आईसीसी हर महीने देती है यह सम्मान

आईसीसी हर महीने पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह पुरस्कार देती है। इसके लिए तीन खिलाड़ियों को नामित किया जाता है और बाद में इनमें से एक खिलाड़ी को विजेता चुना जाता है। हालांकि फरवरी के लिए घोषित पुरुष वर्ग के नॉमिनेशन में भारत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है, जबकि इसी दौरान टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

इन खिलाड़ियों को किया गया नामित

पुरुष वर्ग में जिन खिलाड़ियों को नामित किया गया है उनमें पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के विल जैक्स और अमेरिका के शेडली वान शाल्विक शामिल हैं। फरहान टूर्नामेंट में दो शतक की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से कुल 383 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम पाकिस्तान सुपर-8 चरण में भी जगह नहीं बना सकी।

जैक्स और शाल्विक का प्रदर्शन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 194 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी अपने नाम किए, जिससे इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंच सकी। वहीं अमेरिका के गेंदबाज शेडली वान शाल्विक ने 13 विकेट लिए, हालांकि उनकी टीम शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ पाई।

महिला वर्ग में अरुंधति रेड्डी को मिला मौका

जहां पुरुष वर्ग में किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली, वहीं महिला श्रेणी में भारत की अरुंधति रेड्डी को नामांकन मिला है। उन्हें श्रीलंका की हर्षिता समराविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना के साथ फरवरी की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुना गया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट लिए थे और भारत को 2-1 से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!