Shukra Gochar 2026 : 1 अगस्त को शुक्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 03:14 PM

shukra gochar 2026

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। उन्हीं में से एक है शुक्र ग्रह। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य, कला, वैभव और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता...

Shukra Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। उन्हीं में से एक है शुक्र ग्रह। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य, कला, वैभव और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है। जब शुक्र एक राशि से दूसरी राशि पर गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव लव-लाइफ के साथ-साथ आर्थिक स्थिति, सामाजिक जीवन पर भी देखने को मिलता है। 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना वैसे तो सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी और आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना किन-किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है।

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना बहुत शुभ रहने वाला है। धन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस का नया तड़का देखने को मिलेगा। परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया आर्डर मिल सकता है। जो लोग रिलेशन वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में सहर से बाहर जाना पड़ सकता है। 

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शानदार रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!