Skanda Sashti: निसंतान और संतान की सलामती की इच्छा रखने वाले पढ़ें ये आरती

Edited By Updated: 20 Sep, 2023 10:34 AM

skanda sashti

स्कंद षष्ठी का त्यौहार हर माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार आज 20 सितंबर को ये व्रत रखा जा रहा है। इस दिन देवों के देव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Skand Shashthi : स्कंद षष्ठी का त्यौहार हर माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार आज 20 सितंबर को ये व्रत रखा जा रहा है। इस दिन देवों के देव महादेव के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा की जाती है। इसे संतान षष्ठी या स्कंद षष्ठी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से न सिर्फ निसंतानों को संतान की प्राप्ति होती है बल्कि संतान के जीवन में चल रही परेशानियां को भी इस व्रत से दूर किया जा सकता है। संतान की बीमारियों को दूर करने के लिए ये व्रत बहुत कारगार साबित होता है। स्कंद षष्ठी का यह पर्व दक्षिण भारत में बहुत प्रसिद्ध है लेकिन इसके पीछे की वजह शायद ही कुछ लोगों को पता है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं दक्षिण भारत का भगवान कार्तिकेय के साथ संबंध।

PunjabKesari Skand Shashthi

Dakshin se bhagwan skand ka sambandh: दक्षिण से भगवान स्कंद का संबंध:
वैसे तो ये पर्व पूरे भारत में बहुत ही आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है लेकिन खास तौर पर दक्षिण भारत में इसकी धूम देखने को मिलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान स्कन्द किसी कारण से माता पार्वती और पिता भगवान शिव से रुष्ट होकर कैलाश पर्वत से मल्लिकार्जुन चले गए थे। ये जगह दक्षिण में है, इस वजह से यहां ये त्यौहार अधित उत्साह से मनाया जाता है।

Importance of Skanda Shashthi स्कंद षष्ठी का महत्व:
स्कंदपुराण के अनुसार नारद-नारायण संवाद में भी स्कंद षष्ठी व्रत का उल्लेख किया गया है। ये व्रत संतान के जीवन से सारी परेशानियों को दूर कर देता है और आने वाले संकट भी कोसों दूर चले जाते हैं। इसी के साथ बता दें कि संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।

Read this aarti पढ़ें ये आरती: कोई भी पूजा-पाठ और व्रत बिना आरती के सम्पूर्ण नहीं माना जाता है। पढ़ें स्कंद जी की आरती

PunjabKesari Skand Shashthi

भगवान कार्तिकेय की आरती
जय जय आरती वेणु गोपाला
वेणु गोपाला वेणु लोला
पाप विदुरा नवनीत चोरा

जय जय आरती वेंकटरमणा
वेंकटरमणा संकटहरणा
सीता राम राधे श्याम

जय जय आरती गौरी मनोहर
गौरी मनोहर भवानी शंकर
सदाशिव उमा महेश्वर

जय जय आरती राज राजेश्वरि
राज राजेश्वरि त्रिपुरसुन्दरि

महा सरस्वती महा लक्ष्मी
महा काली महा लक्ष्मी

जय जय आरती आन्जनेय
आन्जनेय हनुमन्ता

जय जय आरति दत्तात्रेय
दत्तात्रेय त्रिमुर्ति अवतार

जय जय आरती सिद्धि विनायक
सिद्धि विनायक श्री गणेश

जय जय आरती सुब्रह्मण्य
सुब्रह्मण्य कार्तिकेय ||

PunjabKesari Skand Shashthi

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!