Stock Market Astrology: गुरु के साथ षडाष्टक योग में आए बुध, बाजार में जारी रहेगी अस्थिरता

Edited By Updated: 06 Jan, 2025 01:01 PM

stock market astrology

Stock Market Astrology: 5 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में बुध का राशि परिवर्तन हुआ है और बुध अब धनु राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर के साथ ही गुरु की दृष्टि बुध से हट गई है और बुध अब गुरु के साथ षडाष्टक योग...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Stock Market Astrology: 5 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकिल में बुध का राशि परिवर्तन हुआ है और बुध अब धनु राशि में सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। बुध के इस गोचर के साथ ही गुरु की दृष्टि बुध से हट गई है और बुध अब गुरु के साथ षडाष्टक योग में आ गए हैं। शुक्र और शनि का मंगल के साथ षडाष्टक योग बना हुआ है जबकि केतु भी शनि के साथ षडाष्टक योग में है। मंगल का बुध और सूर्य के साथ षडाष्टक योग बना हुआ है। इस पूरा सप्ताह ट्रेड के कारक बुध गुरु के प्रभाव में नहीं आ पाएंगे और न ही चंद्रमा गुरु के प्रभाव में आएंगे इसलिए मोटे तौर पर बाजार की धारण नेगेटिव ही रहेगी और बाजार दिशा हीन और अस्थिर रहेगा लिहाजा कोई भी पोजिशन बनाने से पहले सावधानी के साथ काम लेना जरूरी है। 

6 जनवरी को चंद्रमा मीन राशि में शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में राहु केतु के मध्य गोचर करेगा। चंद्रमा की यह स्थिति बाजार में बिकवाली का कारण बनेगी लिहाजा कोई भी पोजिशन सावधानी के साथ बनानी चाहिए।

7 जनवरी को चंद्रमा बुध के रेवती नक्षत्र में मीन राशि में गोचर करेंगे इससे बाजार में सामान्य कारोबार होगा और बैंकिंग शेयरों पर फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है। 8 जनवरी को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में अश्वनी नक्षत्र में होगा और चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे शांति की दृष्टि में रहेंगे लिहाजा हमें बाज़ार में मेटल शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है। 

9 जनवरी को चंद्रमा शुक्र के भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा इस दिन हमें एफ.एम.सी.जी. ब्यूटी एंटरटेनमैंट क्षेत्रों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है। 

10 जनवरी को चंद्रमा सूर्य के कृतिका नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे और गुरु के प्रभाव में रहेंगे। दोपहर पौने 2 बजे चंद्रमा अपने रोहिणी नक्षत्र में आ जाएंगे, लिहाजा इसके बाद बाजार की चाल बदलेगी। हालांकि बाजार में इस दिन पॉजिटिव माहौल देखने को मिलेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!