अचानक 7000 पंपों पर बढ़ गए पेट्रोल के दाम, डीजल भी 3 रुपए मंहगा

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 04:48 PM

petrol prices suddenly rose at 7 000 pumps

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम...

नेशनल डेस्क : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम लोगों पर असर पड़ सकता है।

पेट्रोल ₹5 महंगा, डीजल ₹3 बढ़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में करीब 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कुछ राज्यों में टैक्स के कारण यह बढ़ोतरी 5.30 रुपये प्रति लीटर तक भी पहुंच गई है। हालांकि, यह बढ़ोतरी देश के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू नहीं हुई है।

सिर्फ चुनिंदा पंपों पर लागू फैसला

देश में कुल 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 6,967 पंपों पर ही नए दाम लागू किए गए हैं। नायरा एनर्जी के ज्यादातर पंप गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे पश्चिमी राज्यों में हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी इनके आउटलेट मौजूद हैं।

दूसरी कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम

दिलचस्प बात यह है कि अन्य कंपनियों ने अभी तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जियो-बीपी (रिलायंस और बीपी की साझेदारी) ने नुकसान के बावजूद दाम स्थिर रखे हैं। वहीं सरकारी कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम, जो देश के करीब 90% बाजार को कवर करती हैं, उन्होंने भी कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

कच्चे तेल में उछाल बना वजह

ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, हालांकि अब यह करीब 100 डॉलर के आसपास हैं। ईरान से जुड़े तनाव और सप्लाई में रुकावट इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।

सिर्फ इसी कंपनी ने क्यों बढ़ाए दाम?

सूत्रों के मुताबिक, निजी कंपनियों को सरकारी कंपनियों की तरह घाटे की भरपाई के लिए कोई मदद नहीं मिलती। ऐसे में लागत बढ़ने का सीधा असर उन्हें कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में दिखाना पड़ता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!